IND vs ENG 5th Test Update:: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच धर्मशाला में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। तीसरे सेशन में भारतीय बल्लेबाजों का दम देखने को मिला था । जबकि दूसरे सेशन में कुलदीप यादव और आर अश्विन ने धमाल किया। पहले दिन के खेल में तीसरे सेशन के शुरुआती घंटे में इंग्लैंड की टीम 218 पर सिमट गई। कुलदीप यादव ने पांच और रविचंद्रन अश्विन ने 4 विकेट लिए। दोनों ने मिलकर इंग्लैंड के 9 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। रवींद्र जडेजा को एक सफलता मिली। भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट के नुकसान पर 135 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा (52) और शुभमन गिल (26) नाबाद हैं। यशस्वी जायसवाल 57 रन बनाकर शोएब बशीर का शिकार बने।
43 रन पर इंग्लैंड के 7 विकेट गिरे
इंग्लैंड की पारी में जैक क्रॉली ने 79 रन बनाए और टॉप स्कोरर रहे। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। अपना 100वां टेस्ट खेल रहे जॉनी बेयरस्टो ने भी सिर्फ 29 रन बनाए। खास बात यह रही कि इंग्लैंड का स्कोर एक समय 3 विकेट पर 175 रन था। लेकिन 43 रन के अंदर टीम ने 7 विकेट गंवाए और ऑलआउट हो गई।
मैच में टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल को देखते हुए टीम इंडिया के लिए धर्मशाला टेस्ट जीतना काफी अहम है। इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड और टीम इंडिया दोनों की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिला है।
जहां इंग्लैंड टीम में ओली रॉबिन्सन की जगह आखिरी टेस्ट मैच में इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में मार्क वुड को शामिल किया गया है। इसके अलावा टीम इंडिया में दो बदलाव देखने को मिले हैं। धर्मशाला टेस्ट में जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है, तो वहीं रजत पाटीदार चोटिल होकर इस मैच से बाहर हैं उनकी देवदत्त पडिक्कल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। इस मैच के साथ देवदत्त ने अपना टेस्ट डेब्यू किया है।
आर अश्विन और जॉनी बेयरस्टो के खास ये मैच
बता दें, टीम इंडिया के लिए आर अश्विन और इंग्लैंड के लिए जॉनी बेयरस्टो अपना-अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों के लिए ये मैच काफी खास होने वाला है। हालांकि जॉनी बेयरस्टो के लिए ये सीरीज उतनी खास नहीं रही है जितनी इंग्लैंड टीम ने उनसे उम्मीद की थी। वहीं आर अश्विन के लिए भी ये सीरीज ठीकठाक ही रही है। ऐसे में अब ये दोनों खिलाड़ी अपने 100वें टेस्ट मैच को और ज्यादा खास बनाना चाहेंगे।
सीरीज में टीम इंडिया 3-1 से आगे
बता दें, सीरीज में पहला मैच हारने के बाद टीम इंडिया ने शानदार वापसी की और लगातार तीन मैच जीतकतर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल की। अब टीम इंडिया धर्मशाला टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज पर 4-1 से कब्जा करना चाहेगी। अब टीम इंडिया अपने इस शानदार प्रदर्शन को धर्मशाला टेस्ट में जारी रखना चाहेगी।
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, देवदत्त पडिक्कल, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
धर्मशाला टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, जॉनी बेयरस्टो, ओली पोप, बेन डकेट, जो रूट, बेन फॉक्स, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन, शोएब बशीर।
ये भी पढ़ें:- श्रीलंका-बांग्लादेश मैच में एक बार फिर हुआ विवाद, अंपायर से भिड़ गई श्रीलंका टीम
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: 100वें टेस्ट मैच से पहले अश्विन पर लगा आरोप, विवाद से जुड़ गया नाम
ये भी पढ़ें:- WPL 2024 RCB vs GG: गुजरात ने खोला जीत का खाता, आरसीबी को मिली तीसरी हार
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
11 mins agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
25 mins agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
56 mins agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
2 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
2 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
2 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
3 hrs agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines