India vs England 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच अब 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खत्म हो चुकी है। सीरीज का आखिरी मुकाबला लंदन के ओवल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में एक समय टीम इंडिया की हार तय मानी जा रही थी, लेकिन पांचवें दिन भारतीय तेज गेंदबाजों ने मैच का रिजल्ट ही बदल दिया। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा की शानदार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने ओवल टेस्ट में इंग्लैंड को 6 रनों से शिकस्त दी। टीम इंडिया की जीत से हेड कोच गौतम गंभीर भी काफी गदगद दिखे। जीत के बाद गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की।
जीत के बाद गौतम गंभीर की पोस्ट वायरल
टेस्ट फॉर्मेट में गौतम गंभीर की कोचिंग को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं, इससे पहले टीम इंडिया को गंभीर की कोचिंग में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने 5 मैचों की सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म किया। वहीं टीम इंडिया की ओवल में जीत के बाद भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके लिखा “हम कभी जीतेंगे, कभी हारेंगे, लेकिम कभी आत्मसमर्पण नहीं करेंगे…शानदार लड़कों”
टीम इंडिया की शानदार गेंदबाजी
ओवल टेस्ट में टीम इंडिया की तरफ से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली। भारतीय टीम ने इस मैच को जीतने के लिए इंग्लैंड के सामने 374 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसका पीछे करते हुए पांचवें दिन मेजबान 369 रनों पर सिमट गई थी।
दूसरी पारी में टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद सिराज ने 5, प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 और आकाश दीप ने 1 विकेट हासिल किया था।
ये भी पढ़ें:-IND vs ENG: 56 साल बाद सिराज-कृष्णा की जोड़ी ने किया ये बड़ा कारनामा, अंग्रेजों ने टेके घुटने
संबंधित खबरें
IPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
28 mins agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
53 mins agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
56 mins agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
1 hr agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
2 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
2 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
3 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines