Dhruv Jurel on Sunil Gavaskar: रांची टेस्ट मैच के तीसरे दिन जिस तरह से ध्रुव जुरेल ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाया था। अब उसकी चारों तरफ चर्चाएं हो रही हैं। वहीं तीसरे दिन टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कमेंट्री के दौरान जुरेल की तारीफ करते हुए उनकी तुलना टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी से कर दी थी। जिसके बाद ध्रुव जुरेल का सुनील गावस्कर के इस बयान पर पहला रिएक्शन सामने आया है। महान कप्तान एमएस धोनी से अपनी तुलना होने पर ध्रुव जुरेल भी काफी खुश दिखाई दिए।
एमएस धोनी से तुलना वाले बयान पर ध्रुव का रिएक्शन
तीसरे दिन ध्रुव जुरेल ने 90 रनों की अहम पारी खेली थी। जिसके चलते टीम इंडिया 300 से ज्यादा रन बना पाई थी। वहीं मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा था कि ध्रुव जुरेल की दिमागी क्षमता को देखकर मुझे लगता है कि वह अगला एमएस धोनी है। जिसके बाद ध्रुव जुरेल ने तीसरे दिन का खेल कत्म होने के बाद बताया था कि जाहिर तौर पर सुनील गावस्कर जैसे दिग्गज को मेरे बारे में बात करते हुए सुनना एक अच्छा एहसास है। मूड बहुत अच्छा था, कोई विशेष निर्देश नहीं थे… बस बाहर जाकर खेलना था। बस मैं जितनी देर तक खेलूंगा उतना ही बेहतर होगा।
शतक से चूकने को लेकर ध्रुव जुरेल ने बताया कि ये मेरी पहली टेस्ट सीरीज है और मुझे अपना शतक पूरा होने का कोई अफसोस नहीं है। मैं बस अपने हाथ में ट्रॉफी उठाने का इंतजार कर रहा हूं। भारतीय टीम के लिए खेलना मेरा बचपन से सपना रहा है। बता दें, ध्रुव जुरेल को तीसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला था। अभी तक इस सीरीज में ध्रुव जुरेल काफी शानदार लय में दिखे हैं। चाहे फिर बात बल्लेबाजी की हो फिर विकेटकीपिंग की।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: रोहित शर्मा और जेम्स एंडरसन के बीच हुई नोक-झोंक! लग सकती है पेनाल्टी?
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: ‘ये पहले से सोच के आए हैं’, बीच मैदान रोहित शर्मा ने उड़ाया अंपायर का मजाक
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: ध्रुव जुरेल को लेकर वीरेंद्र सहवाग की पोस्ट पर छिड़ी बहस, हो गए ट्रोल
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
4 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
5 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
5 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
6 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
6 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
6 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
7 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
7 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines