India vs England 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में खेले जा रहे सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में डीआरएस का मुद्दा काफी गरमाया हुआ है। जिस पर क्रिकेट पंडित अपनी-अपनी प्रतिक्रियाए भी दे रहे हैं। तीसरे दिन जब जो रूट एल्बीडब्ल्यू आउट हुए थे तब भी अंपायर्स कॉल और डीआरएस पर काफी सवाल उठे थे। फील्ड अंपायर ने जो रूट को आउट नहीं दिया था लेकिन बाद में टीम इंडिया की तरफ से डीआरएस का उपयोग किया गया। डीआरएस के बाद जो रूट को आउट पाया गया। अब डीआरएस विवाद में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन की भी एंट्री हुई है और माइकल वॉन ने डीआरएस में बदलाव करने की मांग उठाई है। पू्रव इंग्लिश क्रिकेटर का मानना है कि मैच के दौरान कम से कम एक आईसीसी अधिकारी वहां मौजूद हो।
माइकल वॉन का सुझाव
द टेलीग्राफ की रिपोर्ट्स के मुताबिक इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने बताया कि कहने वाली पहली बात यह है कि मूल रूप से मुझे खेल में टेक्नोलॉजी पसंद है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हमें जहां भी संभव हो सुधार के लिए प्रयास नहीं करना चाहिए। दूसरा मुझे लगता है कि इंग्लैंड ने इस सीरीज में इसके बारे में कुछ ज्यादा ही सोचा किया है। हां, कुछ अजीब दिखने वाले फैसले हुए हैं। ओली पोप पिछले दो टेस्ट मैचों की पहली पारी में दो बार एलबीडब्ल्यू हुए हैं। जैक क्रॉली भी कुछ ऐसे ही आउट हुए।
पहले से उठ रही DRS को खत्म करने की मांग
अंपायर्स कॉल अब बल्लेबाजों के लिए काफी सिर दर्द बन चुका है। रांची टेस्ट मैच में भारत और इंग्लैंड दोनों ही टीमों के कई बल्लेबाज डीआरएस के बाद अंपायर्स कॉल पर आउट हुए। जिसके सोशल मीडिया पर भी अंपायर्स कॉल को लेकर काफी बहस छिड़ती हुई दिखी। इससे पहले इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स भी अंपायर्स कॉल को खत्म करने की मांग कर चुके हैं। रांची टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट को लेकर आर अश्विन ने एल्बीडब्ल्यू की अपील की थी लेकिन फील्ड अंपायर ने आउट नहीं दिया था लेकिन बाद में डीआरएस के बाद अंपायर को अपना फैसला चेंज करना पड़ा था।
रांची टेस्ट पर भारत की पकड़ मजबूत
रांची टेस्ट मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया ने इंग्लैंड को महज 145 रनों पर ढेर कर दिया था। जिसके बाद तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने बिना कोई विकेट गंवाए 40 रन बना लिए थे। अब टीम की रांची टेस्ट पर पकड़ काफी मजबूत दिखाई दे रही है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: माइलस्टोन की दहलीज पर भारतीय टीम, रांची टेस्ट जीतने पर बरकरार रहेगा यह इतिहास
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: ‘हीरो नहीं बनने का’ रोहित शर्मा ने दी सरफराज खान को वॉर्निंग, वायरल हुआ Video
संबंधित खबरें
पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल, ऐतिहासिक रन चेज के जरिए की टीम इंडिया की बराबरी
3 mins agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
7 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
8 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
8 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
9 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
9 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
10 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
10 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines