हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs ENG: बिहार के लाल को टीम इंडिया में मिलेगी एंट्री, रांची टेस्ट में करेगा डेब्यू !

India vs England 4th Test: रांची में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की तरफ से एक तेज गेंदबाज को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। वहीं चौथे मैच से जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है।

विज्ञापन
India vs England 4th Test akash deep debut Image Credit: Social Media

India vs England 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच में बिहार के लाल को टीम इंडिया के लिए टेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। जी हां हम बात कर रहे हैं बिहार के क्रिकेटर आकाश दीप की। दरअसल इन दिनों भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। वहीं इस सीरीज के दो मैच पूरे हो जाने के बाद बाकी बचे तीन मैचों के लिए आकाश दीप को भी टीम इंडिया में चुना गया था। फैंस को उम्मीद थी कि आकाश दीप को तीसरे टेस्ट मैच में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है लेकिन ऐसा हो न सका। जिसके बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि रांची में होने वाले चौथे टेस्ट मैच में आकाश दीप टीम इंडिया के लिए अपना इंटरनेशनल टेस्ट डेब्य कर सकते हैं।

जसप्रीत बुमराह के बाहर होने से मिल सकता है चांस

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के साथ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में अभी तक शानदार गेंदबाजी की है। सीरीज के तीन मैचों में अभी तक बुमराह 17 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। हालांकि अब रिपोर्ट्स सामने आ रही है कि रांची में होने वाले चौथे टेस्ट मैच के लिए जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है। बुमराह पिछले काफी समय से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं ऐसे में कोच राहुल द्रविड जसप्रीत को एक मैच के लिए आराम दे सकते हैं। अगर जसप्रीत बुमराह को चौथे टेस्ट मैच से आराम दिया जाता है तो फिर आकाश दीप को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

अगर ऐसा होता है तो चौथे टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज के साथ मुकेश कुमार और आकाश दीप की जोड़ी देखने को मिल सकती है। वहीं बात अगर मुकेश कुमार की करे तो तीसरे मैच से पहले मुकेश कुमार को रणजी ट्रॉफी के लिए रिलीज कर दिया गया था। फिर अपने आखिरी रणजी ट्रॉफी मैच में मुकेश कुमार ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 10 विकेट हासिल किए थे। ऐसे में अब एक बार फिर से चौथे टेस्ट मैच के लिए मुकेश कुमार को भी टीम में शामिल किया जा सकता है।

सीरीज में अजय बढ़त हासिल करना चाहेगी टीम इंडिया

भारतीय टीम इस टेस्ट सीरीज का पहला मैच इंग्लैंड के हाथों हार गई थी। इसके बाद टीम इंडिया ने शानदार वापसी की और लगातार दो मैचों में जीत हासिल की। अब टीम इंडिया के पास 2-1 की बढ़त हो गई है। अगर टीम इंडिया रांची टेस्ट मैच को भी जीत लेती है तो टीम इस सीरीज को भी अपने नाम कर लेगी।

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: केएल राहुल की वापसी से किस खिलाड़ी का कटेगा पत्ता? Playing 11 में हो सकता है बदलाव

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: रांची टेस्ट से पहले टीम इंडिया के लिए आई खुशखबरी, धाकड़ बल्लेबाज की होगी एंट्री

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें