India vs England 3rd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच इन दिनों 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रहा है। सीरीज के 2 मैच खेले जा चुके हैं। दोनों मैच जीतकर टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है। अब सीरीज का तीसरा मुकाबला 28 जनवरी को राजकोट में खेला जाएगा। जिसके लिए दोनों टीमें राजकोट पहुंच चुकी हैं। वहीं इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी शामिल किया गया है। हालांकि, अभी सीरीज के एक भी मैच की प्लेइंग इलेवन में शमी को शामिल नहीं किया गया। जिसके बाद बड़ा सवाल ये है कि क्या टी20 टीम में भारत को शमी की जरूरत नहीं हैं?
कब मिलेगा शमी को मौका?
लंबे समय के बाद मोहम्मद शमी को टीम इंडिया में शामिल किया गया है। शमी को इंग्लैंड के साथ होने वाली टी20 और वनडे दोनों सीरीज के लिए चुना गया है। वहीं अभी तक शमी की मैदान पर एंट्री नहीं हुई है। वहीं टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई के सूत्र ने बताया कि “शमी ने चोट से पहले के मुकाबले दो किलो वजन कम किया है। वह पूरी ताकत से गेंदबाजी कर रहे हैं। टी20 मैचों में उनकी उतनी जरूरत नहीं है। लेकिन वनडे मैचों के शुरू होने के बाद वह खेलने के लिए तैयार हो जाएंगे।” यानी ये कहा जा सकता है कि टी20 सीरीज के बाकी बचे तीन मैचों में भी शमी का खेलना काफी मुश्किल है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG Pitch Report: तीसरे T20 में बरसेंगे रन या गिरेंगे विकेट? जानें राजकोट की पिच रिपोर्ट
वनडे सीरीज में खेलेंगे शमी
पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया को इंग्लैंड के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज में मोहम्मद शमी खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। टीम इंडिया को फरवरी से में चैंपियंस ट्रॉफी खेलनी है, ऐसे में शमी का चैंपियंस ट्रॉफी से पहले फिट होकर फॉर्म में लौटना टीम इंडिया के लिए काफी अहम होगा।
अभी जसप्रीत बुमराह पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं ऐसे में शमी पर ज्यादा दारोमदार हो सकता है। शमी ने आखिरी बार वनडे विश्व कप 2023 में टीम इंडिया के लिए मैच खेला था। इस वनडे विश्व कप में शमी ने कमाल का प्रदर्शन किया था और वे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी थे। इसके बाद से शमी इंजरी के चलते टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे, हालांकि सर्जरी के बाद शमी ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करके टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की की।
ये भी पढ़ें:- PAK vs WI: पाकिस्तान को हराकर वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास, 34 साल बाद किया ये कारनामा
संबंधित खबरें
IND vs NZ: ODI सीरीज से पहले टीम इंडिया के स्क्वाड में बड़ा बदलाव, प्रसिद्ध कृष्णा की जगह आकिब नबी की हुई एंट्री
5 mins agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
43 mins agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
1 hr agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
2 hrs agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
10 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
10 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
11 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
11 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
12 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines