India vs England 3rd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला राजकोट में खेला जाएगा। अभी तक सीरीज के दो मैच खेले जा चुके हैं। इन दोनों मैचों में टीम इंडिया ने जीत हासिल की है। सीरीज में फिलहाल टीम इंडिया 2-0 से आगे चल रही है। वहीं अब इंग्लैंड को अगर ये सीरीज हारने से बचानी है तो उसको तीसरा मुकाबला हरहाल में जीतना होगा। वहीं तीसरे मैच में कमबैक करने को लेकर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड का बड़ा बयान सामने आया है।
कमबैक करने के लिए तैयार इंग्लैंड
तीसरे मैच से पहले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने कहा कि “आपको यकीन करना होगा। वहां बैठकर ‘बस इतना ही’ कहना अच्छा नहीं है। अभी तीन मैच खेलने हैं, जीतने के तीन मौके हैं।” मार्क वुड कोहनी में स्ट्रेस फ्रैक्चर से उबरने के बाद टीम में वापस लौटे हैं अभी तक इस सीरीज में मार्क वुड का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है, जो अब तक 2 मैचों में सिर्फ 1 विकेट हासिल कर पाए हैं। उनकी गेंदबाजी में चिंता का विषय उनकी उच्च इकॉनमी है जो लगभग 8.83 प्रति ओवर है।
ये भी पढ़ें:- SL vs AUS: ऑस्ट्रेलिया की बदल गई ओपनिंग जोड़ी, सैम कोंस्टास का कटा पत्ता
अब इंग्लैंड के सामने इस सीरीज को बचाने के लिए आखिरी मौका होगा। फिलहाल सीरीज के तीन मैच बाकी है। ऐसे में इंग्लैंड के पास तीन मौके बचे हैं। तीसरे मैच को लेकर इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन भी सामने आ चुकी है। पिछले मैच में जेमी स्मिथ को डेब्यू करने का मौका मिला था। इस मैच में जेमी ने 12 गेंदों पर 22 रन बनाए थे, उनको एक बार फिर से टीम में चुना गया है।
तीसरे मैच में इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
बेन डकेट, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी स्मिथ, जेमी ओवरटन, ब्राइडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: फॉर्म में वापसी के लिए भारतीय बल्लेबाज ने की ‘स्पेशल ट्रेनिंग’, क्या काम करेगा प्लान?
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
22 mins agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
7 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
8 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
9 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
10 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines