हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: बारिश करेगी तीसरे वनडे मैच का मजा किरकिरा? जानिए कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 12 फरवरी को खेला जाएगा। इस मुकाबले में बारिश की खलल देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 12 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम सीरीज पहले ही अपने नाम 2-0 से कर चुकी है। तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया की नजरें क्लीन स्वीप पर होंगी, जबकि इंग्लैंड हर हाल में मुकाबले को जीतकर अपनी इज्जत बचाना चाहेगी। तीसरे मुकाबले में अहमदाबाद में मौसम कैसा रहेगा। आइए जानते हैं।

कैसा रहेगा मौसम का हाल?

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में बारिश की दखलअंदाजी देखने को मिल सकती है। एक्यू वेदर की रिपोर्ट के अनुसार 12 फरवरी का तापमान 31 डिग्री रहने वाला है। बारिश होने की संभावना 10 फीसदी है। ऐसे में मैच के दौरान बूंदा बांदी देखने को मिल सकती है। नमी 38 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है, जबकि हवा 13 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने की आशंका है।

पिच के मिजाज पर एक नजर

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर से बल्लेबाजों के लिए मूफीद साबित होती है। पिछले कुछ सालों में यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए भी रन बनाने में मदद करती है। तेज गेंदबाजों को भी उछाल मिलती है, जिससे बल्लेबाजों को शॉट खेलने में आसानी होती है। ऐसे में भारत और इंग्लैंड के बीच हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन

रिकॉर्ड की बात करें तो इस मैदान पर कुल 36 मैच खेले जा चुके हैं। इसमें 19 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने मुकाबला जीता है। जबकि 17 मैचों में दूसरी बार बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने मुकाबला अपने नाम किया है।

दोनों टीमों का स्क्वाड

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

विज्ञापन

इंग्लैंड टीम: जोस बटलर (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, जेमी स्मिथ, लियम लिविंगस्टन, आदिल राशिद, जो रूट, साकिब महमूद, फिल साल्ट और मार्क वुड।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola