India vs England 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच एजबेस्टन में खेला जा रहा है। जिसपर टीम इंडिया ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। तीसरे दिन टीम इंडिया के गेंदबाजों ने इंग्लैंड को 407 रन पर ऑलआउट करके 180 रनों की बढ़त बना ली थी। इसके बाद दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 1 विकेट खोकर 64 रन बना लिए थे। तीसरे दिन टीम इंडिया को एकमात्र झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा था। दूसरी पारी में यशस्वी 22 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हो गए थे। वहीं जिस गेंद पर जायसवाल आउट हुए थे उस गेंद पर उन्होंने डीआरएस भी लिया था, जिसके बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स भड़कते हुए नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने अंपायर्स से भी बहस की थी।
क्यों भड़क गए थे बेन स्टोक्स?
दरअसल इंग्लैंड की तरफ से पारी का आठवां ओवर जोश टंग डाल रहे थे, जिसकी चौथी गेंद यशस्वी जायसवाल की पैड पर लगी। इसके बाद इंग्लैंड ने जोरदार अपील की और अंपायर ने जायसवाल को आउट करार दे दिया। हालांकि यशस्वी ने नॉन स्ट्राइक पर खड़े केएल राहुल से बातचीत की और डीआरएस ले लिया। दरअसल किसी भी टीम को 15 सेकंड के अंदर डीआरएस लेना होता है, लेकिन यहां जायसवाल डीआरएस लेने में थोड़ा सा लेट हो गए थे हालांकि अंपायर का ध्यान समय पर नहीं पड़ा था तो उन्होंने डीआरएस की कॉल को स्वीकार भी कर लिया था, लेकिन ये सब देखकर बेन स्टोक्स भड़क गए और सीधे अंपायर्स के पास आए क्योंकि समय समाप्त होने के बाद भी अंपायर ने डीआरएस दे दिया।
इसके बाद बेन स्टोक्स को अंपायर्स से बहस करते हुए देखा गया लेकिन उनकी अंपायर ने एक न सुनी। वहीं डीआरएस लेने के बाद भी यशस्वी जायसवाल अपना विकेट नहीं बचा पाए और उनको थर्ड अंपायर ने भी एलबीडब्ल्यू आउट करार दिया।
भारत के पास 244 रन की बढ़त
तीसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी 407 रन पर सिमट गई थी। इंग्लैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए जेमी स्मिथ ने सबसे ज्यादा 184 रनों की पारी खेली थी, इसके अलावा हैरी ब्रूक ने 158 रन बनाए थे। टीम इंडिया की तरफ से मोहम्मद सिराज और आकाश दीप ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया।
मोहम्मद सिराज ने 19.3 ओवर में 70 रन देकर सबसे ज्यादा 6 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा आकाश दीप ने 20 ओवर में 88 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 244 रन की बढ़त हासिल कर ली थी। फिलहाल केएल राहुल 28 और करुण नायर 7 रन बनाकर नाबाद हैं।
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंग्लैंड ने महज 25 गेंदों पर गंवाए 9 विकेट
संबंधित खबरें
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
5 mins ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
1 hr ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
2 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
2 hrs agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
3 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
4 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
4 hrs agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines