India vs England 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच एजबेस्टन में खेला जा रहा है, आज मैच का पांचवां दिन है। एजबेस्टन टेस्ट जीतने के लिए इंग्लैंड को आखिरी दिन 536 रन बनाने होंगे जो काफी मुश्किल काम लग रहा है, लेकिन जिस तरह से इंग्लैंड की टीम बैजबॉल क्रिकेट खेलती है वो इस टारगेट को चेज भी कर सकती है। वहीं पांचवें दिन के खेल से पहले इंग्लैंड के असिस्टेंट कोच मार्कस ट्रैस्कोथिक का बड़ा बयान सामने आया, जिसके बाद लग रहा है कि पांचवें दिन इंग्लैंड की टीम जीत के लिए नहीं बल्कि ड्रॉ के लिए खेलने जाएगी। अगर ऐसा होता है तो एकबार फिर से टीम इंडिया का एजबेस्टन में टेस्ट मैच जीतने का सपना टूट जाएगा।
क्या बोले इंग्लैंड के असिस्टेंट कोच?
जबसे ब्रेंडन मैकुलम इंग्लैंड टीम के कोच बने हैं, तबसे टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के खेलने का तरीका ही बदल गया है। इंग्लैंड को अब बैजबॉल क्रिकेट खेलते हुए देखा जाता है। अब इंग्लैंड की टीम ड्रॉ नहीं बल्कि मैच के रिजल्ट की तरफ ज्यादा देखती है, हालांकि टीम के असिस्टेंट कोच मार्कस ट्रैस्कोथिक बैजबॉल क्रिकेट की सोच से परे सोचते हैं। पांचवें दिन के खेल से पहले मार्कस ने कहा “जब आप ऐसे पॉइंट पर पहुंच जाते हैं, जहां सिर्फ मैच को ड्रॉ ही किया जा सकता है तो हम इतने मूर्ख नहीं है कि हमकों सिर्फ जीतना या फिर हारना ही है। मैच में तीन परिणाम संभव होते है लेकिन पिछले कुछ समय से हमने सोच थोड़ी बदली है और ऐसे काम किए हैं जो पहले कामों से थोड़े अलग हैं।”
उन्होंने कहा “हम मैच में ज्यादा समय सकारात्मक रहने की कोशिश करते हैं। टारगेट 536 का है मुझे नहीं लगता हमने एक दिन में इतनी तेज स्कोरिंग रेट देखी है। ये काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है और 10 से 15 ओवर सबसे कठिन पॉइंट पर खेलने है। जब गेंद थोड़ी नरम हो जाएगी तो फिर हम देखेंगे की हम आगे कैसे बढ़ सकते हैं?”
इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट में एक दिन में बना चुकी है सबसे ज्यादा रन
अगर टेस्ट क्रिकेट इतिहास में एक दिन में बने सबसे ज्यादा रन की बात करें तो इंग्लैंड ने ये कारनामा करके दिखाया है। खास बात ये है कि इंग्लैंड ने टीम इंडिया के खिलाफ ही टेस्ट क्रिकेट में एक दिन में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। साल 1936 में इंग्लैंड ने ये बड़ा कारनामा करके दिखाया था, उस वक्त इंग्लैंड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए एक दिन में 588 रन बनाए थे। हालांकि आज तक टेस्ट क्रिकेट में मैच के पांचवें दिन कभी 500 या उससे ज्यादा रन नहीं बने हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: एजबेस्टन टेस्ट में इंग्लैंड की हार लगभग तय! टेस्ट क्रिकेट में आजतक नहीं हुआ ऐसा
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
24 mins agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
45 mins agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
57 mins agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
1 hr agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
2 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
2 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
3 hrs agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
3 hrs agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
4 hrs agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines