India vs England 2nd Test: एजेबस्टन टेस्ट का आज पांचवां दिन है। इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए आज 536 रन बनाने होंगे, जबकि टीम इंडिया को एजबेस्टन में इतिहास रचने के लिए 7 विकेट चटकाने है। इंग्लैंड के लिए काफी बड़ी चुनौती होने वाली है, लेकिन ये ऐसी टीम है जो आखिर तक हार नहीं मानती है। इस बार चुनौती अलग होने वाली है इंग्लैंड को वो करके दिखाना होगा जो आज तक टेस्ट क्रिकेट में कभी नहीं हुआ है, जिसके चलते एजेबस्टन टेस्ट में मेजबान की हार लगभग तय मानी जाती है।
इंग्लैंड को रचना होगा इतिहास
चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 3 विकेट खोकर 72 रन बना लिए थे। उनके टेस्ट क्रिकेट के सबसे दिग्गज खिलाड़ी जो रूट भी चौथे दिन महज 6 रन बनाकर आउट हो गए थे। हालांकि हैरी ब्रूक अभी क्रीज पर 15 रन बनाकर नाबाद हैं वहीं पिछले मैच में 184 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले जेमी स्मिथ की बैटिंग आनी बाकी है। अब पांचवें दिन इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए 536 रन बनाने का बड़ा कारनामा करना होगा।
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास आजतक पांचवें दिन 500 रन भी नहीं बने है। बात अगर टेस्ट क्रिकेट में आखिरी सबसे बड़े स्कोर की करें तो साल 2001 में ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड मैच में आखिरी दिन 459 रन बने थे। इसके अलावा बात टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ी रन चेज की करें तो वो साल 2003 में वेस्टइंडीज ने करके दिखाया था। वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 418 रन का टारगेट चेज किया था।
दूसरी पारी में भारत ने बनाए थे 427 रन
दूसरी पारी में भी टीम इंडिया ती तरफ से शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली। चौथे दिन टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 427 रन बनाए थे। दूसरी पारी में टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान शुभमन गिल ने शतक लगाते हुए 161 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने 69, ऋषभ पंत ने 65 और केएल राहुल ने 55 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा करुण नायर और नीतीश रेड्डी ने एकबार फिर से टीम को निराश किया। दूसरी पारी में करुण ने 26 रन बनाए थे, जबकि नीतीश के बल्ले से महज 1 रन ही निकला था।
आकाश दीप-सिराज ने दिलाई अच्छी शुरुआत
दूसरी पारी में आकाश दीप और मोहम्मद सिराज ने टीम इंडिया को गेंदबाजी में अच्छी शुरुआत दिलाई। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड के 3 विकेट 72 रन के अंदर ही गिर गए थे। इस दौरान गेंदबाजी करते हुए आकाश दीप ने 2 और मोहम्मद सिराज ने 1 विकेट चटकाया था।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: टेस्ट क्रिकेट में भारत ने पहली बार किया ये कारनामा, विराट की कप्तानी में भी नहीं हुआ था ऐसा
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines