India vs England 2nd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला मुकाबला कोलकाता में खेला गया था। जिसको टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत लिया था। हालांकि इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को देखकर फैंस थोड़ा हैरान थे, क्योंकि प्लेइंग इलेवन में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को मौका नहीं मिला था। वहीं अब दूसरा टी20 मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा, अब इस मैच में भी मोहम्मद शमी का खेलना मुश्किल माना जा रहा है। जिसकी बड़ी वजह भी सामने निकलकर आ रही है।
चेन्नई में शमी का खेलना मुश्किल!
मोहम्मद शमी की लंबे समय के बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है, लेकिन पहला मैच ये गेंदबाज खेल नहीं पाया था। जिसके बाद फैंस को उम्मीद है कि शमी दूसरे टी20 मैच खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं, लेकिन ये अभी तक तय नहीं हो पाया है। शमी के भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में वापसी का इंतजार और बढ़ सकता है क्योंकि चेन्नई में उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा जा सकता है। पहले टी20 मैच में तेज गेंदबाज को टीम से बाहर रखा गया था, जिससे उनकी फिटनेस को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: क्यों पहले टी-20 में शमी हुए टीम से ड्रॉप? इरफान पठान ने असल वजह का किया खुलासा
हालांकि, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा था कि टीम संयोजन के कारण उन्हें बाहर रखा गया है। इसके बावजूद, चेन्नई में शमी को बाहर रहना पड़ा सकता है, क्योंकि चेपॉक में तेज गेंदबाजों को उतनी ज्यादा मदद नहीं मिलती है। ऐसे में एकबार फिर से अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए मुख्य तेज गेंदबाज हो सकते हैं।
वाशिंगटन सुंदर को मिल सकता है मौका
दूसरा टी20 मुकाबला 25 जनवरी को खेला जाएगा। इस मुकाबले में स्पिन गेंदबाज वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। चेपॉक की पिच स्पिन फ्रेंडली होने के चलते ये फैसला लिया जा सकता है। अगर सुंदर को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है तो देखने वाली बात होगी कि किस खिलाड़ी को बाहर किया जाता है?
ये भी पढ़ें:- कब मैच खेलते हुए नजर आएंगे मोहम्मद शमी? अर्शदीप सिंह ने फिटनेस को लेकर दिया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
35 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
56 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines