India vs England 1st T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला मुकाबला बीते दिन कोलकाता में खेला गया। सीरीज के पहले ही मुकाबले में इंग्लैंड को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस मैच को टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पहले मुकाबले में इंग्लैंड की बल्लेबाजी बेहद खराब देखने को मिली। तेजी से रन बनाने के चक्कर में पूरी इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में महज 132 रन ही बना पाई थी। वहीं हार के बाद इंग्लैंड टीम के कप्तान जोस बटलर का भी रिएक्शन सामने आया।
हार के बाद क्या बोले बटलर?
पहले टी20 मैच में 7 विकेट से मिली हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने कहा कि “यह वास्तव में एक अच्छा विकेट लग रहा था, उन्हें थोड़ी बहुत हरकत मिली और हमने कुछ विकेट खो दिए। जाहिर तौर पर ये एक तेजी से रन बनाने वाला मैदान था। हम ज्यादा आक्रामक बल्लेबाजी करना चाहते थे लेकिन टीम इंडिया के अच्छे गेंदबाजों के सामने हम ऐसा नहीं कर पाए। मैदान पर आपको परिस्थितियों का आकलन करना होगा और अच्छा खेलना होगा। वास्तव में ये एक रोमांचक मैच था।”
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: ऐतिहासिक जीत के बाद भी टेंशन में कप्तान सूर्यकुमार, आंकड़े दे रहे गवाही
बटलर ने खेली शानदार पारी
इस मैच में कप्तान जोस बटलर के अलावा ओर कोई बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर पाया। बटलर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंद पर 68 रन बनाए थे। अपनी पारी के दौरान बटलर ने 8 चौके और 2 छक्के लगाए थे। हालांकि, पूरी टीम 20 ओवर में महज 132 रन ही बना सकी थी।
इंग्लैंड द्वारा मिले 133 रन के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 12.5 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। भारत की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 79 रन की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान अभिषेक ने 8 छक्के और 5 चौके लगाए थे। वहीं गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया की तरफ से वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे, जिसके चलते उनको प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: 79 रन की विस्फोटक पारी, फिर भी अभिषेक शर्मा नहीं बने प्लेयर ऑफ द मैच, ये खिलाड़ी पड़ा भारी
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
29 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
47 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines