India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाना वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 6 फरवरी को नागपुर में खेला जाएगा। भारत और इंग्लैंड इस सीरीज के जरिए चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी तैयारियों को पुख्ता करना चाहती हैं। हाल ही में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लिया था। ऐसे में टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं। वहीं 6 फरवरी को नागपुर का मौसम कैसा रहेगा। आइए जानते हैं।
कैसा रहेगा मौसम?
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला मैच नागपुर में खेला जाएगा। एक्यू वेदर की रिपोर्ट के अनुसार 6 फरवरी को तापमान 32 डिग्री रहेगा, जबकि हवा 14 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी। नमी 41 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है। हालांकि बारिश की संभावना 0 प्रतिशत है। नागपुर का मौसम सुहावना रहेगा, दिन में ज्यादातर धूप निकली रहेगी। ऐसे में मौसम की वजह से मैच में कोई भी दखलअंदाजी देखने को नहीं मिलेगी।
कैसी रहेगी पिच?
साल 2019 के बाद भारतीय टीम नागपुर के मैदान पर पहली बार खेलने के लिए उतरेगी। यहां की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। भारतीय टीम के पास इस सीरीज के लिए कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल जैसे फिरकी गेंदबाज हैं, जो इस पिच पर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि यहां की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार साबित होगी।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा।
इंग्लैंड: हैरी ब्रूक, बेन डकेट, जो रूट, जैकब बेथेल, लियाम लिविंगस्टोन, ब्रायडन कार्स, जेमी ओवरटन, जोस बटलर, जेमी स्मिथ, फिलिप साल्ट, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, आदिल राशिद, साकिब महमूद, मार्क वुड।
पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और हर्षित राणा।
ये भी पढ़ें:- Champions Trophy 2025: पहली बार इस टीम ने किया था खिताब पर कब्जा, इस फॉर्मेट में खेली थीं टीमें
संबंधित खबरें
डेरिल मिचेल का छक्का बना आफत, गार्ड के सिर पर लगी गेंद
3 mins agoअभिषेक शर्मा ने शतक जड़कर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड, कोहली को छोड़ सकते हैं पीछे
28 mins agoवैभव और अभिषेक की तूफानी पारी ने भारत को दिलाई जीत, सीरीज पर जमाया कब्जा
48 mins agoवैभव-अभिषेक के तूफान से टीम इंडिया ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoअभिषेक-वैभव की जोड़ी के दम पर टीम इंडिया ने रचा इतिहास
1 hr agoIPL 2027 के लिए CSK ने गेंदबाजी और असिस्टेंट कोच का किया ऐलान
3 hrs agoखराब मौसम के कारण इंडिया के हाथ से निकल गई जीत, पडिक्कल की मेहनत गई बेकार
3 hrs agoआयुष बदोनी ने ठोका लगातार दूसरा दोहरा शतक, विराट-गंभीर की कर ली बराबरी
3 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल का बीमारी के कारण 2022 में खत्म होने वाला था करियर
4 hrs agoन्यूजीलैंड में आकिब नबी ने बरपाया कहर, 3 ओवर में 3 विकेट लेकर मचाया धमाल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines