India vs Bangladesh Test Series: भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 19 सितंबर से होने जा रहा है। पहला मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा। इस सीरीज में तीन स्पिनर आर अश्विन, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। वहीं सीरीज में आर अश्विन के पास 3-3 रिकॉर्ड्स को तोड़ने का सुनहरा मौका है। जिसमें वे दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को भी पीछे छोड़ सकते हैं। बता दें, भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जाने वाली ये टेस्ट सीरीज आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। ऐसे में दोनों टीमें इस सीरीज को जीतना चाहेगी।
अश्विन तोड़ सकते हैं ये खास रिकॉर्ड
बांग्लादेश के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान के नाम है। उन्होंने अपने करियर में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैचों में 31 विकेट चटकाए थे। वहीं आर अश्विन के नाम फिलहाल 23 विकेट दर्ज हैं, अगर अश्विन इस सीरीज में 9 विकेट अपने नाम कर लेते हैं तो वे जहीर को पछाड़कर पहले नंबर पर आ जाएंगे।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: यशस्वी जायसवाल ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, विराट कोहली ने संभाला मोर्चा
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन के नाम हैं। जिन्होंने 43 मैचों में 187 विकेट चटकाए हैं। वहीं आर अश्विन फिलहाल नाथन लियोन से 14 विकेट दूर हैं। ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ 14 विकेट लेकर आर अश्विन ये रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 में सबसे ज्यादा विकेट
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 में अभी तक सबसे ज्यादा विकेट ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के नाम दर्ज है। उन्होंने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के इस सीजन में अभी तक 51 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा अश्विन के पास हेजलवुड को पछाड़ने का सुनहरा मौका है। हेजलवुड को पछाड़ने के लिए अश्विन को फिलहाल 10 विकेटों की जरुरत है।
ये भी पढ़ें:- UPL 2024: कौन हैं दीक्षांशु नेगी? 253.33 के स्ट्राइक रेट से ठोके रन, ताबड़तोड़ पारी से भरा रोमांच
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
14 mins agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
7 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
9 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
9 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
10 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
11 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
12 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
12 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines