India vs Bangladesh T20 Series: बांग्लादेश की टीम फिलहाल भारत के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का दूसरा मैच कानपुर में खेला जा रहा है। जहां बारिश के चलते मैच के दूसरे दिन का खेल रद्द कर दिया था। वहीं इस सीरीज के बाद दोनों टीमों के तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस टी20 सीरीज को लेकर भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। टीम का ऐलान होने के बाद देखा गया कि 5 खिलाड़ियों को फिर से नजरअंदाज कर दिया गया है, जो शायद टी20 टीम में जगह पाने के हकदार थे।
1. रुतुराज गायकवाड़
रुतुराज गायकवाड़ को लगातार टीम इंडिया से नजरअंदाज किया जा रहा है। हालांकि उनका मौजूदा प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। दलीप ट्रॉफी में गायकवाड़ ने अच्छी कप्तानी के साथ-साथ कमाल की बल्लेबाजी का भी नजारा पेश किया था। जिसके बाद फैंस को उम्मीद थी कि बांग्लादेश के साथ होने वाली टी20 सीरीज के लिए उनको टीम इंडिया में चुना जाएगा लेकिन ऐसा हो न सका।
2. ईशान किशन
ईशान किशन लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उनको टीम में वापसी करने के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने की सलाह दी गई थी। जिसके बाद ईशान वापसी करने के लिए बुची बाबू टूर्नामेंट और दलीप ट्रॉफी में कमाल की बल्लेबाजी की और शानदार शतक भी लगाए थे। लेकिन उनको टीम इंडिया में जगह पाने के लिए अभी और इंतजार करना पडेगा।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: कानपुर में क्या आज हो पाएगा मैच? देखें मौसम की ताजा अपडेट
3. खलील अहमद
आईपीएल 2024 के बाद से तेज गेंदबाज खलील अहमद कमाल की गेंदबाजी करते हुए आ रहे हैं। दलीप ट्रॉफी में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था। टी20 विश्व कप 2024 के दौरान खलील रिजर्व खिलाड़ी के रूप में भारतीय टीम का हिस्सा थे।
4. आवेश खान
आवेश खान लगातार टीम इंडिया से अंदर-बाहर होते रहते हैं। अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद भी इस खिलाड़ी को टीम में मौका नहीं मिलता है। घरेलू क्रिकेट में आवेश का प्रदर्शन अच्छा रहा है लेकिन फिर से उनको टीम इंडिया में मौका नहीं मिला है।
5. श्रेयस अय्यर
श्रेयस अय्यर लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। आखिरी बार अय्यर श्रीलंका दौरे पर वनडे सीरीज में खेलते हुए दिखाई दिए थे। हालांकि अय्यर का हालिया प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा है लेकिन अय्यर ने अपनी कप्तानी में आईपीएल 2024 का खिताब कोलकाता नाइट राइडर्स को जिताया था।
ये भी पढ़ें:- BCCI ने IPL 2025 में रिटेंशन नियम पर लगाई मुहर, इस बार हो गए 6 बड़े बदलाव
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
17 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines