India vs Bangladesh 1st Test: भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन भारतीय बल्लेबाजी की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली पहले फ्लॉप साबित हुए। बांग्लादेश के तेज गेंदबाजों नें पहले कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। वहीं बांग्लादेश पर आईसीसी एक्शन ले सकती है। जिसकी बड़ी वजह भी सामने आई है।
क्यों लग सकता है बांग्लादेश पर जुर्माना?
पहले दिन का खेल खत्म होने तक मेहमान टीम पर खतरा मंडराने लगा था। दरअसल पहले दिन बांग्लादेश की टीम 80 ओवर ही डाल पाई थी, जबकि उनको 30 मिनट एक्सट्रा भी दिए गए। बावजूद इसके बांग्लादेश ने 10 ओवर कम डाले थे। आईसीसी के नियमानुसार टेस्ट मैच के एक दिन में टीम को 90 ओवर डालने होते हैं, लेकिन पहले ही दिन एक्स्ट्रा समय मिलने के बाद भी बांग्लादेश 90 ओवर नहीं डाल पाई थी। अब आईसीसी बांग्लादेश को सजा दे सकती है।
ये भी पढ़ें:- Video: अश्विन ने खोला अपने ऐतिहासिक शतक का राज, बताया-कैसे खेली इतनी बड़ी पारी
क्या होगी बांग्लादेश की सजा?
पहले दिन 10 ओवर कम डालने के लिए आईसीसी बांग्लादेश टीम पर जुर्माना लगा सकती है। जिससे बांग्लादेश टीम के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट की कटोती के साथ-साथ मैच फीस भी काटी जा सकती है। इससे पहले भी स्लो ओवर रेट के चलते बांग्लादेश पर पाकिस्तान के साथ खेली गई टेस्ट सीरीज के दौरान जुर्माना लगा था। उस वक्त आईसीसी ने बांग्लादेश के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के 3 प्वाइंट काटे थे।
पहले दिन मजबूत स्थिति में थी टीम इंडिया
पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारती टीम ने 6 विकेट खोकर 339 रन बना लिए थे। आर अश्विन और रवींद्र जडेजा ने कमाल की पारी खेली थी। अश्विन ने शानदार शतक लगाया था तो वहीं जडेजा भी अपने शतक के करीब है। अश्विन 102 और जडेजा 86 रन बनाकर नाबाद रहे थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: जडेजा-अश्विन की जोड़ी ने कर दिया कमाल, पीछे छूटे धोनी-लक्ष्मण जैसे दिग्गज, पहले टेस्ट में बना डाले ये रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
दूसरे दिन न्यूजीलैंड ए की टीम ने किया धमाकेदार कमबैक
7 mins agoश्रेयस ने तूफानी फिफ्टी ठोक बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, रोहित-सूर्या को पछाड़ा
13 mins agoतिलक वर्मा को NZ A के खिलाफ तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलने का मिल सकता है मौका
41 mins agoईशान किशन ने रच डाला इतिहास, सूर्यकुमार यादव का महारिकॉर्ड तोड़ा
50 mins agoपांचवें T20I में ईशान ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
1 hr agoपांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
2 hrs agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
3 hrs ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा दूसरा झटका, डेरिल मिचेल भी लौटे पवेलियन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines