IND vs BAN 1st T20 Predicted Playing 11: हाल ही में भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी। जिसको टीम इंडिया ने 2-0 से अपने नाम कर लिया था। जिसके बाद अब दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। जहां एक तरफ टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा को टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए देखा गया था तो वहीं अब टी20 सीरीज में अब सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। टी20 सीरीज में टीम इंडिया बदली-बदली दिखने वाली है। क्योंकि टेस्ट सीरीज में खेलने वाले विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वहीं इस सीरीज से विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी आराम दिया गया है।
ओपनिंग कर सकते हैं ये खिलाड़ी
टी20 सीरीज के लिए बीसीसीआई पहले भारतीय टीम के स्क्वाड का ऐलान कर चुकी है। जिसमें अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को भी शामिल किया गया है। बांग्लादेश के साथ पहले टी20 मैच में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पारी की शुरुआत करते हुए दिखाई दे सकते हैं। नंबर-3 पर कप्तान सूर्यकुमार और नंबर-4 पर हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- माधुरी दीक्षित को दिल दे बैठा था ये क्रिकेटर, होने वाली थी शादी, फिर ऐसे खत्म हो गया रिश्ता
इन 2 खिलाड़ियों को लेकर फंसा पेंच
प्लेइंग इलेवन में एक स्पिन और एक तेज गेंदबाज को लेकर पेंच फंसा हुआ है। स्पिन गेंदबाज में रवि बिश्नोई का खेलना तय माना जा रहा है तो दूसरे स्पिनर के रूप में वाशिंगटन सुंदर और वरुण चक्रवर्ती में से किसी एक मौका मिल सकता है। इसके अलावा तेज गेंदबाजों में हर्षित राणा और मयंक यादव में से किसी एक शामिल किया जा सकता है।
टी20 सीरीज का शेड्यूल
पहला टी20 मैच- 6 अक्टूबर
दूसरा टी20 मैच- 9 अक्टूबर
तीसरा टी20 मैच- 12 अक्टूबर
ऐसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर/वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह।
ये भी पढ़ें:- युवराज सिंह को गला काटने की धमकी देना वाला बन चुका है बॉक्सर, अब रिंग में छुड़ाता है विरोधियों के छक्के
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
58 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: बारिश के कारण रोमांचक मोड़ पर रूका खेल, टीम इंडिया के पास मौका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines