India vs Australia ODI Series: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 19 अक्टूबर को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा. जिसको लेकर अब दोनों टीमें तैयार हैं. जहां वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल के हाथों में हैं तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी मिचेल मार्श करने वाले हैं. टीम इंडिया के लिए साल 2025 काफी शानदार रहा है. टीम इंडिया ने हाल ही में टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज को 2-0 से हराया था, उससे पहले भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 में सभी मैच जीतकर खिताब पर कब्जा किया था. वहीं अब वनडे सीरीज को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है.
शेन वॉटसन की चौंकाने वाली भविष्यवाणी
शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया अब ऑस्ट्रेलिया के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए तैयार है. वहीं टीम इंडिया को लेकर स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने कहा कि “भारतीय वनडे टीम 2025 में कमाल का खेली है, उन्होंने अभी तक सब मैच जीते हैं. लेकिन अब इसका क्या नतीजा निकलेगा? दूसरी बात गौतम गंभीर की है, उन्होंने आकर वास्तव में उन अविश्वसनीय प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को स्वतंत्र होने दिया है, उन्हें गलती करने की बिल्कुल भी चिंता नहीं है और आप देख सकते हैं कि वे अभी किस तरह का क्रिकेट खेल रहे हैं, जिसने वास्तव में अविश्वसनीय कौशल को उजागर किया है जो भारतीय खिलाड़ियों के पास हैं.”
ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: वनडे सीरीज से पहले टेंशन में ऑस्ट्रेलिया, 5 मैच विनर खिलाड़ी रहेंगे बाहर
आगे वॉटसन ने कहा कि, “इसलिए मेरे लिए इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि उन्होंने पूरे साल इतना अच्छा प्रदर्शन किया है। क्या मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया उस अपराजित रिकॉर्ड को तोड़ देगा? हां, अभी तक मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया को यहां घरेलू मैदान पर हराना बहुत मुश्किल है, लेकिन भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को बहुत ही अच्छा प्रदर्शन करना होगा, क्योंकि भारत अविश्वसनीय रूप से अच्छा खेल रहा है। यह देखने लायक एक शानदार सीरीज होने वाली है।”
पर्थ में एक भी मैच नहीं हारी ऑस्ट्रेलिया
पहला वनडे मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया ने यहां 3 वनडे मैच खेले हैं और तीनों ही मैचों में कंगारू टीम ने जीत हासिल की है. दूसरी तरफ टीम इंडिया ने इस मैदान पर अभी तक एक भी वनडे मैच नहीं खेला है, ऐसे में टीम इंडिया के सामने कड़ी चुनौती होने वाली है.
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: पर्थ वनडे से पहले विराट कोहली ने दिया युवा फैन को दिया दिवाली गिफ्ट, वीडियो देख हो जाएंगे भावुक
संबंधित खबरें
11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
38 mins agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 hr agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
1 hr ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
3 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
4 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
4 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
5 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines