India vs Australia 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच ब्रिसबेन में खेला जाएगा। टीम इंडिया के लिए अब इस सीरीज के सभी मैच जीतने बेहद जरूरी हो गए हैं। एडिलेड टेस्ट में मिली हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी से लेकर उनकी खराब फॉर्म तक पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि अगर टीम इंडिया को सीरीज में वापसी करनी है तो कप्तान को भी फॉर्म में लौटना होगा। वहीं तीसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया की सलामी जोड़ी एक बार फिर से बदल सकती है।
रोहित कर सकते हैं ओपनिंग
पर्थ टेस्ट मैच में रोहित शर्मा नहीं खेल पाए थे। जिसके चलते यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल को टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते हुए देखा गया था। राहुल का ओपनिंग में प्रदर्शन काफी अच्छा भी रहा था, लेकिन एडिलेड टेस्ट में रोहित शर्मा की वापसी हुई।
हालांकि इस मैच में रोहित को ओपनिंग नहीं बल्कि नंबर-6 पर बल्लेबाजी करते हुए देखा गया था, लेकिन नंबर-6 पर भी रोहित का फ्लॉप शो देखने को मिला था। एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में रोहित ने 3 और दूसरी पारी में 6 रन बनाए थे। हालांकि राहुल भी एडिलेड टेस्ट में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे। ये पहली बार था जब रोहित की मौजूदगी में राहुल को ओपनिंग करते हुए देखा गया।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने फैंस को दिया तोहफा, इस दिन देखने आ सकते हैं ट्रेनिंग सेशन
अब उम्मीद लगाई जा रही है कि रोहित एक बार फिर से ओपनिंग करते हुए दिखाई दे सकते हैं। रोहित लंबे समय से टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं अब फैंस को रोहित के शानदार कमबैक की उम्मीद है, जिससे टीम इंडिया की टेंशन भी कम होगी।
दूसरी तरफ रोहित की खराब फॉर्म ने टीम इंडिया की टेंशन को भी बढ़ा रखा है। पिछली कई पारियों में रोहित के बल्ले से एक भी ढंग की पारी नहीं निकली है। इससे पहले न्यूजीलैंड के साथ खेली गई तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में भी रोहित फ्लॉप साबित हुए थे। रिपोर्ट के मुताबिक रोहित को वापसी के लिए अपने पहले वाले नंबर पर ही बल्लेबाजी करनी चाहिए। जिससे टीम का संतुलन भी बना रहेगा।
ये भी पढ़ें:- विनोद कांबली की मदद के लिए सामने आए पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान, रखी ये शर्त
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines