India vs Australia 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच ब्रिसबेन के गाबा में खेला जा रहा है। मैच पर बारिश का साया भी मंडरा रहा है। बारिश के चलते पहले दिन का खेल पूरा नहीं हो सका था, जिसके चलते समय से पहले ही मैच को रद्द कर दिया गया था। जिसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को इसका भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट को हुआ करोड़ों का नुकसान
ब्रिसबेन के गाबा में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मैच खेला जा रहा है। बारिश के चलते पहले दिन सिर्फ 13.2 ओवर का ही खेल हो पाया था। जिसके चलते क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को वित्तीय नुकसान उठाना पड़ा है। पहले दिन गाबा स्टेडियम में लगभग 30 हजार से ज्यादा दर्शक मौजूद थे, लेकिन बारिश ने सभी का मजा किरकिरा कर दिया था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिफंड पॉलिसी के मुताबिक, अगर मैच में 15 ओवर से कम का खेल होता है तो फैंस टिकट का पैसा वापस पाने के हकदार होते हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: ऋषभ पंत ने गाबा टेस्ट के दूसरे दिन रचा इतिहास, धोनी-द्रविड़ की लिस्ट में शामिल
ऐसे में रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को गाबा टेस्ट के पहले दिन का खेल बारिश के चलते रद्द होने के कारण लगभग 8.5 करोड़ रुपये का भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को 13.2 ओवर के हिसाब से 10.6 लाख रुपये प्रति बॉल, 30.3 लाख रुपये प्रति रन और 64.4 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।
रोहित शर्मा ने जीता था टॉस
गाबा टेस्ट में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले दिन 13.2 ओवर का खेल हुआ था, जिसमें बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने बिना कोई विकेट गंवाए 28 रन बनाए थे। जिसके बाद दूसरे दिन पहले सेशन में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया। पहले सेशन में ऑस्ट्रेलिया ने 104 रन बनाकर 3 विकेट खो दिए थे। जिसमें 2 विकेट जसप्रीत बुमराह और एक विकेट नीतीश कुमार रेड्डी ने हासिल किया था।
ये भी पढ़ें:- मोहम्मद शमी के ऑस्ट्रेलिया जाने की उम्मीदों को झटका, अब इस नए टूर्नामेंट में खेलते आएंगे नजर
संबंधित खबरें
दूसरे वनडे में जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर होंगे ये 2 खिलाड़ी!
4 mins agoराइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए की टीम से रजत पाटीदार हुए बाहर
22 mins agoसूर्यवंशी T20 में इतिहास रचने को तैयार, 14 नवंबर को तोड़ देंगे बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
2 hrs agoहार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल
3 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
4 hrs agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
13 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
13 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
14 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines