India vs Australia 2nd Test: टीम इंडिया इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का दूसरा मैच एडिलेड में पिंक बॉल से खेला जाएगा। ये मैच 6 से 10 दिसंबर तक खेला जाएगा। पहला मैच पर्थ में खेला गया था, जिसको टीम इंडिया ने जीत लिया था। ये मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7:50 खेला गया था। जिसके बाद अब फैंस दूसरे टेस्ट मैच का समय जानना चाहता है। वहीं दूसरा टेस्ट मैच 7:50 बजे नहीं खेला जाएगा।
इतने बजे शुरू होगा एडिलेड टेस्ट
दूसरा टेस्ट मैच खेलने के लिए टीम इंडिया एडिलेड पहुंच चुकी है। इससे पहले टीम इंडिया ने पिंक बॉल से खेले गए वार्मअप मैच में पीएम एकादश को हराया। अब एडिलेड में भी दोनों टीमों के बीच पिंक बॉल से ही टेस्ट मैच खेला जाएगा। जहां मैच के समय का सवाल है तो ये मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। जिसके लिए दोनों टीमें तैयार हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया ने बिछाया जाल, एडिलेड से सामने आई ‘डराने’ वाली तस्वीर
दोनों टीमों में दिखेगा बदलाव
एडिलेड टेस्ट को लेकर दोनों टीमों में बदलाव देखने को मिलने वाला है। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड दूसरे मैच में नहीं खेलने वाले हैं। पहले मैच के बाद इंजरी के चलते हेजलवुड एडिलेड टेस्ट से बाहर हो गए हैं। जिसके बाद दूसरे टेस्ट में हेजलवुड की जगह स्कॉट बोलैंड खेलते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा दूसरे मैच में टीम इंडिया में कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल की भी वापसी देखने को मिलेगी।
जिसके चलते टीम इंडिया से दो खिलाड़ियों का पत्ता कटता हुआ दिखाई देगा। वार्मअप मैच में रोहित और गिल दोनों को खेलते हुए देखा गया था। हालांकि रोहित इस मैच में फ्लॉप साबित हुए थे तो वहीं गिल ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। ऐसे में रोहित शर्मा एक बार फिर से ओपनिंग और गिल नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देंगे।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: रोहित नंबर-4 पर तो ओपनर कौन? दूसरे टेस्ट में दिखेगा बदलाव
संबंधित खबरें
फ्री में कब, कहां और कैसे देखें IND vs NZ तीसरा T20I? जानें तरीका
2 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर आई बड़ी अपडेट
47 mins agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
1 hr ago2 मैचों में फ्लॉप होने के बाद भी भुवनेश्वर कुमार होंगे प्लेइंग 11 का हिस्सा
1 hr agoईशान फिर बाहर, तीसरे T20I में वैभव को मिलेगा मौका? भारत के पास ये 3 विकल्प
3 hrs agoरोहित शर्मा कर सकते हैं MI की कप्तानी, पूर्व क्रिकेटर की बड़ी भविष्यवाणी
3 hrs agoटीम इंडिया को लगा झटका, स्टार बल्लेबाज ईशान किशन तीसरे T20I से बाहर
4 hrs ago199 रन पर आउट हुए देवदत्त पडिक्कल, अंपायर के फैसले पर उठाए सवाल
5 hrs ago'सुना कि मैं रिटायर...', रोहित शर्मा ने संन्यास की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoJSK के लिए नहीं खेलेंगे पोलार्ड, MI का हेड कोच बनने के बाद उठाया कदम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines