India vs Australia 2nd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच एडिलेड में खेला जा रहा है. इस सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं और रोहित शर्मा उनकी कप्तानी में खेल रहे हैं. वहीं एकबार फिर से वनडे मैच में टीम इंडिया को टॉस में हार का सामना रना पड़ा है. वनडे में टीम इंडिया का कप्तान जरूर बदला है लेकिन टॉस को लेकर भारत की किस्मत नहीं बदली. पर्थ में भी भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस हारा था, तो वहीं एडिलेड में भी टीम इंडिया को टॉस में हार मिली.
लगातार 17वीं बार वनडे में टॉस हारी टीम इंडिया
टीम इंडिया के लिए पिछले साल से वनडे में टॉस हार का सिलसिला जारी है. पहले रोहित शर्मा और अब शुभमन गिल की कप्तानी में भी टीम इंडिया को टॉस में जीत नहीं मिल पा रही है. इस सीरीज में लगातार दूसरी टॉस हार है. टीम इंडिया को लगातार 17वीं बार वनडे में टॉस हार का सामना करना पड़ा है.
आखिरी बार कब जीते थे टॉस?
टीम इंडिया ने आखिरी बार रोहित शर्मा की कप्तानी में वनडे फॉर्मेट में टॉस जीता था. वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने रोहित की कप्तानी में न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीता था, उसके बाद से टीम इंडिया लगातार वनडे में टॉस हार रही है.
ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: ‘गिल की कप्तानी में रोहित जानबूझकर खराब…’ सुनील गावस्कर ने आलोचकों की लगाई क्लास
एडिलेड में गिल-कोहली फ्लॉप
टीम इंडिया को टॉस हारने के बाद एकबार फिर से बल्लेबाजी करने का मौका मिला. बल्लेबाजी में फिर से टीम इंडिया की खराब शुरुआत देखने को मिली. पहले कप्तान शुभमन गिल 9 रन बनाकर आउट हुए, तो वहीं फिर विराट कोहली के रूप में टीम इंडिया को दूसरा बड़ा झटका लगा. विराट कोहली एकबार फिर से बिना खाता खोले आउट हुए.
ये भी पढ़ें:-मशहूर T20 लीग हुई स्थगित, सामने आई बड़ी वजह, बोर्ड ने दी जानकारी
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
18 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
38 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines