India vs Australia 2nd ODI: भारतीय टीम फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज दूसरा मैच 23 अक्टूबर को एडिलेड में हो रहा है. इस सीरीज के जरिए पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली की भी लंबे समय के बाद क्रिकेट मैदान पर वापसी हुई है. लेकिन पहले मैच ये दोनों खिलाड़ी बुरी तरह से फ्लॉप हुए. इसके बाद से सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा को लेकर कुछ आलोचकों ने कहा कि रोहित जानबूझकर शुभमन गिल की कप्तानी में खराब खेल रहे हैं. इस पर अब पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने आलोचकों को जमकर लताड़ा है.
क्या बोले सुनील गावस्कर?
पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने स्पोर्टस्टार पर अपने कॉलम में लिखा कि “भारतीय क्रिकेट में एक मिथक हमेशा से बना हुआ है कि कप्तानी खोने वाला खिलाड़ी नए कप्तान को कमजोर करने के लिए जानबूझकर खराब प्रदर्शन करता है. बल्कि सच्चाई ये है कि अगर कोई पूर्व कप्तान अच्छा प्रदर्शन नहीं करता, तो वो पूरी तरह से टीम से बाहर हो सकता है. कोई भी खिलाड़ी चाहे उसकी व्यक्तिगत भावनाएं कुछ भी हो, वो जानबूझकर मैच नहीं हारेगा.” गावस्कर का कहना है कि रोहित और विराट जैसे दो पूर्व अनुभवी कप्तानों का टीम में होना शुभमन गिल जैसे युवा कप्तान के लिए फायदेमंद है.
ये भी पढ़ें:-AUS vs IND: एडिलेड में टीम इंडिया को है जीत की आदत! 17 साल से नहीं देखा हार का मुंह
पर्थ वनडे में फ्लॉप हुए रोहित-विराट
रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर बीसीसीआई ने शुभमन गिल को वनडे में भी टीम इंडिया का कप्तान बनाया, लेकिन वनडे में गिल का कप्तानी में डेब्यू कुछ खास नहीं रहा. पहले मैच में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.
इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी फ्लॉप साबित हुए थे. जहां रोहित के बल्ले से पहले मैच में 8 रन निकले थे तो वहीं विराट कोहली ने 8 गेंदों का सामना तो किया था, लेकिन कोहली बिना खाता खोले ही पवेलियन वापस लौट गए थे. अब एडिलेड में टीम इंडिया और कप्तान गिल को इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: पर्थ के बाद एडिलेड में भी बारिश बनेगी विलेन? जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
5 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines