India vs Asutralia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 6 दिसंबर से एडिलेड के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा। भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। दूसरा मुकाबला पिंक बॉल टेस्ट मैच से खेला जाएगा। ऐसे में मुकाबले का टाइम टेबल बदल चुका है। पर्थ में खेला गया पहला टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7:50 मिनट में शुरू हुआ था। लेकिन दूसरे मैच का समय बदल चुका है।
दूसरे मैच के लिए बदला गया समय
दूसरा मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पिंक बॉल टेस्ट मैच से होना है। ऐसे में डे नाइट टेस्ट मैच की वजह से मुकाबले का समय बदल चुका है। दूसरा मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 9:00 बजे शुरू होगा।
कहां देख सकते हैं मुकाबला?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला दूसरा मुकाबला दर्शक स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं, जबकि मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी हॉटस्टार एप (Disney+ Hostar) पर की जाएगी।
डे नाइट टेस्ट मैच में कैसा रहा भारत का प्रदर्शन?
भारत ने अब तक कुल 4 डे नाइट टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 3 मुकाबले में बाजी मारी है, जबकि एक मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी डे नाइट टेस्ट मैच साल 2020/21 में खेला था। हालांकि इस मैच में विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था।
ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग इलेवन का ऐलान
उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड
भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, रोहित शर्मा (कप्तान), नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर/रविंद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान)।
यह भी पढ़ें: Junior Asia Cup 2024: फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, खिताब की हैट्रिक जमाकर दिखाया दबदबा
संबंधित खबरें
IND vs NZ: कैच छोड़ने पर सवाल हुआ तो भड़क उठे ग्लेन फिलिप्स
10 mins agoसोनी का सब्सक्रिप्शन नहीं, तो यहां फ्री में देखें IND vs NZ दूसरा टी20 मैच
39 mins agoहार्दिक पंड्या की कप्तानी पर संकट? मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट ने दिया हिंट
59 mins agoBCCI का बड़ा ऐलान, परविंदर अवाना बने जूनियर सिलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष
1 hr agoविराट कोहली ने किया था टीम में वापसी का वादा, फिर नहीं दिया जवाब
1 hr ago72 साल का इंतजार खत्म, भारत ने एशियन TT चैंपियनशिप में जीता मेडल
2 hrs ago30 की उम्र में भारतीय क्रिकेटर सब्बीनेनी मेघना ने किया संन्यास का ऐलान
3 hrs agoटीम इंडिया में बड़ा बदलाव, केएल राहुल की जगह इस युवा खिलाड़ी को मिला मौका
4 hrs agoईशान की जगह दूसरे T20I की प्लेइंग-11 में शामिल हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
5 hrs agoIND vs NZ: दूसरे T20I से बाहर हुए ईशान किशन, भारत को लगा तगड़ा झटका
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines