IND vs AUS: पर्थ से विराट कोहली ने वर्ल्ड कप 2027 की भरी हुंकार! इशारों ही इशारों में करोड़ों फैंस को दी खुशखबरी
india vs australia 1st odi virat kohli latest statement on perth
India vs Australia 1st ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है. पहला मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहां ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. शुभमन गिल इस सीरीज में पहली बार वनडे टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं. वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली की लंबे समय के बाद क्रिकेट मैदान पर वापसी हो रही है. वहीं इस समय इस बात की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है कि क्या वर्ल्ड कप 2027 में विराट कोहली खेलेंगे या नहीं? हालांकि इसको लेकर विराट कोहली की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट तो सामने नहीं आया है लेकिन मैच से पहले कोहली ने इशारों ही इशारों में फैंस को संकेत दे दिया है.
मैच से पहले क्या बोले विराट कोहली?
पर्थ में खेले जा रहे पहले वनडे मैच से पहले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट और पूर्व भारतीय दिग्गज रवि शास्त्री ने विराट कोहली का इंटरव्यू किया. इस दौरान कोहली ने बताया कि “मैं तरोताजा महसूस कर रहा हूं, तरोताजा और फिट दिख रहा हूं, नेट और फील्डिंग सत्रों में अच्छी तरह से आगे बढ़ रहा हूं.”
आगे उन्होंने कहा सच कहूं तो, पिछले 15-20 सालों में मैंने जितना क्रिकेट खेला है, उसमें मैंने बिलकुल भी आराम नहीं किया है, अगर यह समझ में आता है. मैंने पिछले 15 सालों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में, आईपीएल को मिलाकर, शायद सबसे ज्यादा मैच खेले हैं. इसलिए मेरे लिए यह एक बहुत ही ताजगी भरा समय था.”
कोहली ने बताया “मैं पहले से कहीं ज्यादा फिट महसूस कर रहा हूं, अगर नहीं भी तो उतना ही और हां, जब आपको पता होता है कि आप खेल सकते हैं और मानसिक रूप से आपको पता होता है कि मैदान पर क्या करना है, तो आप ताजगी महसूस कर सकते हैं, बस शारीरिक तैयारी पर ध्यान देने की जरूरत है.””
संबंधित खबरें
मैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
20 mins agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
31 mins agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
1 hr agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
3 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
3 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines