हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: 8 गेंद विराट तो 14 गेंद में रोहित की पारी का हुआ अंत, दिवाली पर टूटा फैंस का दिल

India vs Australia 1st ODI: पर्थ में रोहित शर्मा और विराट कोहली की 200 से ज्यादा दिनों के बाद मैदान पर वापसी हुई, लेकिन दोनों की वापसी बेहद खराब रही है. इस मैच में रोहित की पारी का अंत 14 गेंद में हुआ, तो वहीं विराट कोहली 8 गेंदों पर भी अपना खाता नहीं खोल पाए.

विज्ञापन
virat kohli-rohit sharma

India vs Australia 1st ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जा रहा है. मैच में टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता मिला. इस मैच में लगभग 200 दिनों के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हुई. जो कुछ खास नहीं रही. इतने समय के बाद रोहित और विराट दोनों की मैदान पर वापसी बेहद खराब रही है, जिससे फैंस के दिल भी टूट गए हैं.

हजारों की संख्या में दर्शक इन दोनों खिलाड़ियों के देखने के लिए पर्थ पहुंचे हैं, वहीं करोड़ों फैंस इन खिलाड़ियों को टेलीविजन और फोन पर देख रहे थे लेकिन दोनों स्टार खिलाड़ियों ने पहले वनडे मैच में फैंस को निराश किया.

रोहित-विराट ने फैंस को किया निराश

जिस पल का करोड़ों क्रिकेट फैंस को इंतजार था वो आ गया है, रोहित शर्मा और विराट कोहली की क्रिकेट मैदान पर वापसी हो चुकी है. पारी की शुरुआत पहले ही तरह रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने की. कुछ समय तक रोहित काफी सतर्कता से खेल रहे थे, लेकिन फिर जोश हेजलवुड की अतिरिक्त उछाल वाली गेंद ने रोहित की पारी का अंत कर दिया. इस मैच में रोहित ने 14 गेंदों का सामना किया और उनके बल्ले से 8 रन निकले, जिसमें एक चौका शामिल रहा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: पर्थ से विराट कोहली ने वर्ल्ड कप 2027 की भरी हुंकार! इशारों ही इशारों में करोड़ों फैंस को दी खुशखबरी

इसके बाद विराट कोहली मैदान पर आए और उनसे फैंस को काफी उम्मीदें थी, लेकिन कोहली भी फैंस की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए. विराट ने मैच में 8 गेंदों का सामना किया लेकिन वे अपना खाता तक नहीं खोल पाए थे. मिचेल स्टार्क की बाहर जाती एक गेंद पर कोहली ने अपने बल्ले का मुंह खोलने का प्रयास किया, लेकिन वे कैच दे बैठे. विराट कोहली की खराब वापसी ने करोड़ों फैंस का दिल तोड़ दिया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: पर्थ में इस खिलाड़ी ने किया वनडे डेब्यू, पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के हाथों से मिली कैप

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola