India vs Australia 1st ODI: भारतीय टीम अब ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. दौरे की शुरुआत वनडे सीरीज के साथ होगी, जिसका पहला मैच 19 अक्टूबर को पर्थ में खेला जाएगा. वहीं अब पर्थ पिच की पहली तस्वीर सामने आई है. अब देखने वाली बात होगी कि इस पिच पर बल्लेबाज या गेंदबाज किसको फायदा मिलेगा?
कैसा होगा पर्थ की पिच का मिजाज?
पर्थ की जिस पिच पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच खेला जाएगा, उसकी पहली तस्वीर सामने आ चुकी है, पिच काफी हरी-भरी दिखाई दे रही है. पर्थ की पिच अतिरिक्त उछाल और गति वाली मानी जाती है. शुरुआत में गेंदबाजों का यहां ज्यादा मदद मिलती है. लेकिन उसके बाद बलल्लेबाजों को मदद मिलनी शुरू हो जाती है. पहली पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को यहां ज्यादा फायदा मिलता है.
ये भी पढ़ें:-ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही विराट कोहली की लेटेस्ट पोस्ट वायरल, सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे जमकर कमेंट्स
जानें कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?
3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 19 अक्टूबर, रविवार को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे शुरू होगा, मैच के लिए टॉस 8:30 बजे होगा.
रोहित-विराट की हो रही है वापसी
इस वनडे सीरीज में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली भी वापसी हो रही है. टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी क्रिकेट के मैदान से दूर चल रहे थे. आखिरी बार रोहित-विराट को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलते हुए देखा गया था, जिसका खिताब टीम इंडिया ने रोहित की कप्तानी में अपने नाम किया था. लेकिन अब ये दोनों खिलाड़ी पहली बार शुभमन गिल की कप्तानी में खेलते हुए दिखाई देंगे.
बीसीसीआई ने सीरीज से पहले ही रोहित को हटाकर गिल को नया कप्तान चुना था. इससे पहले रोहित की जगह टेस्ट में भी शुभमन गिल टीम इंडिया के कप्तान बन चुके हैं. अब ऑस्ट्रेलिया नें गिल की कप्तानी में असली अग्निपरीक्षा होने वाली है.
ये भी पढ़ें:-केन विलियमसन को लेकर संजीव गोयनका की पोस्ट वायरल, लखनऊ सुपर जायंट्स में मिली अहम जिम्मेदारी
संबंधित खबरें
भारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
2 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
6 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
26 mins agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
1 hr agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines