India vs England: सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम लगातार दमदार प्रदर्शन कर रही है। टीम इंडिया ने 22 जनवरी को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मैच में भी दमदार खेल दिखाया और 7 विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने नया कीर्तिमान रच दिया।
भारत ने रचा नया कीर्तिमान
दरअसल, भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में 12.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने टी-20 प्रारूप में इंग्लैंड के खिलाफ 130 के सर्वाधिक स्कोर को सबसे तेज चेज कर लिया। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 में गेंद शेष रहने के लिहाज से भी अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने नया इतिहास रचा है। इससे पहले भारतीय टीम ने मेलबर्न में 14.3 ओवर में टी-20 मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीता था।
ऐसा था मैच का हाल
कोलकाता में खेले गए पहले टी-20 मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों ने अपना दमखम दिखाया और इंग्लैंड को 132 रनों पर सिमटा दिया। इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन जोस बटलर ने बनाए। उन्होंने 20 ओवर में 132/10 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।
तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 17 रन खर्च कर 2 विकेट लिए। इसी के साथ ही वह भारत की ओर से सबसे ज्यादा टी-20 प्रारूप में विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ दिया। वहीं वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 12.5 ओवर में 133/3 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। संजू सैमसन ने 20 गेंदों में 26 रन बनाए। इसके अलावा अभिषेक शर्मा ने 34 गेंदों में 79 रन बनाए थे। वहीं तिलक वर्मा ने 16 गेंदों में 19 रनों की पारी खेली।
ये भी पढ़ें: ‘काश मैं ऑस्ट्रेलिया में होता…’, भारत की हार देख मोहम्मद शमी की आंखों से निकल रहे थे आंसू, कोच ने किया खुलासा
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
5 mins agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
42 mins agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
49 mins agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
1 hr agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
2 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
2 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines