India-A Squad For England Tour: बीसीसीआई ने इंग्लैंड दौरे के लिए 20 सदस्यीय भारतीय ए टीम का ऐलान कर दिया है, जिसकी अगुवाई अभिमन्यु ईश्वरन करेंगे। इस टीम में स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को जगह नहीं मिली है, जो हैरान करता है। इसके साथ ही उनका टेस्ट टीम में वापसी का इंतजार बढ़ गया है। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ ही विशाखापटनम में खेला था।
मुंबई के लिए खेलते हुए रणजी ट्रॉफी में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था, जिसमें उन्होंने पिछले सीजन में सिर्फ 7 पारियों में 68.57 की शानदार औसत से 480 रन बनाए थे। श्रेयस ने खुद को वनडे में एक भरोसेमंद मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में स्थापित किया है और उम्मीद थी कि वह टेस्ट क्रिकेट में भी ऐसा ही करेंगे। लेकिन उनको एक बार फिर से नजरअंदाज कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: ‘मैं नहीं चाहता बुमराह को कप्तान बनाया जाए..’ रवि शास्त्री ने क्यों दिया ये बड़ा बयान?
पंजाब किंग्स की अगुवाई कर रहे हैं अय्यर
उनके बाहर होने का एक कारण यह भी हो सकता है कि उनको आराम दिया गया हो। वो चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे थे और इसके बाद उन्होंने आईपीएल 2025 में भाग लिया। उनकी टीम पंजाब किंग्स इस समय प्लेऑफ की रेस में है। हालांकि बीसीसीआई ने दूसरे मैच के लिए शुभमन गिल और साई सुदर्शन को टीम में शामिल किया है। इसको देखते हुए तो उनको भी टीम में मौका मिलना चाहिए था।
गायकवाड़ को मिली जगह
बीसीसीआई ने 20 सदस्यीय इस टीम में रुतुराज गायकवाड़ को मौका मिला है। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले गायकवाड़ को आईपीएल 2025 के दौरान फ्रैक्चर के कारण बीच में ही बाहर होना पड़ा था। उन्होंने इस सीजन में केवल 3 रणजी मैच खेले, जिसमें 2 फिफ्टी और एक शतक के साथ 330 रन बनाए।
यह भी पढ़ें: 90 मीटर के ऐतिहासिक थ्रो के बावजूद नीरज चोपड़ा नहीं बने चैंपियन, ये रही बड़ी वजह
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
54 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
1 hr agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
2 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
3 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
3 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines