IND W vs SL W 3rd T20I, Deepti Sharma Record: भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 112 रन पर ही रोक दिया. भारत की ओर से रेणुका सिंह ठाकुर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए.
वहीं, स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने इस मैच में 3 विकेट लेकर इतिहास रच दिया. दीप्ति ने वो कारनाम कर दिखाया है, जो आज तक भारतीय मेंस और वुमेंस दोनों क्रिकेट इतिहास में कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं कर सका था.
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास
श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भारतीय स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने कमाल की गेंदबाज की और 3 अहम विकेट अपने नाम किए. दीप्ति ने श्रीलंकाई कप्तान चमारी अथापट्टू, कविशा दिलहारी और मालशा शेहानी को अपना शिकार बनाया. इन 3 विकेटों के साथ ही दीप्ति ने टी20 इंटरनेशनल में अपने 150 विकेट पूरे किए. इसी के साथ दीप्ति भारत के लिए टी20I में 150 विकेट लेने वाली पहली खिलाड़ी बन गईं. दीप्ति सिर्फ महिला क्रिकेट ही नहीं, बल्कि मेंस और वुमेंस दोनों में ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं.
इतना ही नहीं, वह महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में 150 विकेट लेने वाली दूसरी गेंदबाज भी बन गईं. उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया की मेगन शट ने टी20I में 150 विकेट हासिल किए थे. शट 151 विकेट के साथ इस प्रारूप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं.
ये भी पढ़ें- IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड? गिल समेत इस स्टार खिलाड़ी की हो सकती है वापसी
दीप्ति शर्मा का शानदार T20I करियर
28 साल की दीप्ति शर्मा ने 31 जनवरी 2016 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था. दीप्ति बल्ले और गेंद दोनों से कमाल का प्रदर्शन करने के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने भारत के लिए अब तक खेले 131 टी20I मैचों में 23.4 की औसत से 1100 रन बनाए हैं. इसके अलावा, शानदार गेंदबाजी करते हुए 151 विकेट भी अपने नाम कर चुकी हैं. बता दें कि, दीप्ति के नाम वनडे में भी 2000+ रन और 150+ विकेट दर्ज हैं.
ये भी पढ़ें- धोनी के पूर्व साथी ने रचा इतिहास, लगातार 5वां शतक बनाकर ठोका टीम इंडिया का दावा!
संबंधित खबरें
IND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
26 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
52 mins agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
1 hr agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
2 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
3 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines