Women’s ODI World Cup 2025 IND W vs PAK W: वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमादास स्टेडियम में खेला गया. इस मैच को टीम इंडिया ने 88 रन से जीतकर पाकिस्तान पर वनडे इतिहास की 12वीं जीत हासिल की. वहीं टीम इंडिया की जीत का जश्न पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने अपने ही अंदाज में मनाया, जिससे उन्होंने पाकिस्तान को भी ट्रोल कर दिया.
इरफान पठान ने पाकिस्तान को कर दिया ट्रोल
पाकिस्तान को टीम इंडिया के सामने एकबार फिर से हार का सामना करना पड़ा है. पहले भारतीय पुरुष टीम ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को 3 बार हराया तो वहीं अब वुमेंस वर्ल्ड में भी टीम इंडिया ने पाक को धूल चटाई. वनडे क्रिकेट के इतिहास में पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम भारतीय टीम से नहीं जीत पाई है.
ये भी पढ़ें:-जीतकर भी Playing 11 में बदलाव करेंगी कप्तान हरमनप्रीत कौर? मैच के बाद दिया बड़ा हिंट
वहीं टीम इंडिया की वुमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर जीत का जश्न मनाते हुए इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा “बस एक और रविवार, खाओ। सोओ। जीतो। दोहराओ” ये लगातार चौथा रविवार था जब टीम इंडिया न पाकिस्तान को हराया. इससे पहले एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच तीनों मैच रविवार को ही खेले गए थे और सभी मैच भारत ने जीते थे.
महिला टीम ने भी नहीं मिलाया हाथ
एशिया कप 2025 में टीम इंडिया ने पहले ही मैच से साफ कर दिया था कि वे पाकिस्तान की टीम से हाथ नहीं मिलाएगी और ये तीनों मैचों के दौरान देखने को मिला था. वहीं इसके बाद अब नजारा वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 के दौरान भी देखने को मिला, जहां टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस के दौरान भी पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिलाया था, इसके बाद मैच खत्म होने पर भी दोनों टीमों की खिलाड़ी बिना हाथ मिलाए अपने-अपने ड्रेसिंग रूम में चली गईं थी.
ये भी पढ़ें:-IND vs PAK: पाकिस्तान को रौंदकर हरमनप्रीत कौर ने दिया बड़ा बयान, इन खिलाड़ियों को बताया जीत का हीरो
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
9 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
9 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
10 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines