IND W vs ENG W: भारतीय महिला टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज में अभी तक 2 मैच खेले गए हैं और दोनों मैचों में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है। सीरीज का दूसरा मैच ब्रिस्टल में खेला गया, इस मैच में भी शानदार जीत हासिल करके टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। दूसरे मैच में 24 साल की अमनजोत कौर ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
अमनजौत कौर का पहला टी20 अर्धशतक
इंग्लैंड दौरे पर टी20 सीरीज के लिए अमनजोत कौर को पहली बार भारतीय महिला टीम का हिस्सा बनाया गया, और दूसरे ही मैच में उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से साबित कर दिया कि उनमें कितनी काबिलियत है। इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए अमनजोत कौर ने 40 गेंदों पर 63 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी के दौरान अमनजोत ने 9 चौके लगाए। ये उनके टी20 करियर का पहला अर्धशतक है। इसके अलावा गेंदबादी करते हुए अमनजोत ने 3 ओवर में 28 रन देकर 1 विकेट भी चटकाया। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए अमनजोत को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
भारत ने 24 रन से जीता मैच
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 181 रन बनाए थे। टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए जेमिमा और अमनजोत ने 63-63 रन की पारी खेली थी। जेमिमा ने अपनी पारी में 9 चौके और 1 छक्का लगाया था। इसके अलावा स्मृति मंधाना इस मैच में 13 रन ही बना पाईं थीं।
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड महिला टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 157 रन ही बना पाई थी। इंग्लैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए टैमी ब्यूमोंट सबसे ज्यादा 52 रन की पारी खेली थी। वहीं टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए श्रीचरणी ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: 5 दिन का नहीं होगा दूसरा टेस्ट मैच! बढ़ सकती हैं टीम इंडिया की मुश्किलें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
11 mins agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
22 mins agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
27 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
1 hr agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
2 hrs agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
2 hrs agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines