IND W vs ENG W 1st ODI: भारतीय महिला टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है। इससे पहले टीम इंडिया ने टी20 सीरीज में इंग्लैंड को धूल चटाई थी। वहीं अब वनडे सीरीज की भी महिला टीम ने जीत के साथ शानदार शुरुआत की है। पहले मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज पर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच में दीप्ति शर्मा ने बल्ले से कहर बरपाया तो गेंदबाजी में स्नेह राणा कहर बनकर टूटीं।
दीप्ति शर्मा की शानदार बल्लेबाजी
पहले वनडे मैच में टीम इंडिया की जीत में दीप्ति शर्मा ने अहम भूमिका निभाई। दीप्ति ने आखिर तर इंग्लैंड की गेंदबाजों का सामने किया और नाबाद रहीं। उन्होंने इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए 64 गेंदों पर 62 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। उनकी इस शानदार पारी के चलते दीप्ति शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। हालांकि गेंदबाजी में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, गेंदबाजी करते हुए इस मैच में दीप्ति ने 10 ओवर में 58 रन खर्च किए थे और उनको कोई विकेट भी नहीं मिला था।
टीम इंडिया ने इस मैच को 48.2 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत लिया था। दीप्ति के अलावा टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए जेमिमा ने 48, प्रतिका रावल ने 36, स्मृति मंधाना ने 28, हरलीन देओल ने 27 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 17 रन बनाए थे।
इंग्लैंड ने बनाए थे 258 रन
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 6 विकेट खोकर 258 रन बनाए थे। इंग्लैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सोफिया डंकले ने 92 गेंदों पर सबसे ज्यादा 83 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा डेविडसन रिचर्ड्स ने 73 गेंदों पर 53 रन बनाए थे। वहीं कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने 41 रनों की पारी खेली थी। टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए स्नेह राणा ने 10 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा क्रांति गौड को भी 2 सफलता मिली थी।
ये भी पढ़ें:- SL vs BAN: लिटन दास ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले बांग्लादेशी कप्तान
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines