IND vs ZIM Team India Jersey One Star: भारत की युवा टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत कर दी है। शनिवार को हरारे में खेले गए पहले मैच में टीम इंडिया के युवा सितारे मैदान पर उतरे, लेकिन यहां एक चीज ने फैंस का ध्यान खींचा। भारतीय टीम सिर्फ एक स्टार वाली जर्सी पहनकर मैदान में उतरी। आइए जानते हैं कि दो टी-20 वर्ल्ड कप जीत चुकी टीम इंडिया शुभमन गिल की कप्तानी में सिर्फ एक स्टार वाली जर्सी पहनकर क्यों आई है।
सीरीज की टाइमिंग है वजह
दरअसल, एक स्टार के पीछे की वजह जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज की टाइमिंग है। भारतीय खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले ही जिम्बाब्वे के लिए रवाना हो गए थे। यानी जब टीम इंडिया जिम्बाब्वे के लिए रवाना हुई तब तक भारत ने विश्व कप नहीं जीता था। ऐसे में ये जर्सी पहले ही डिजाइन की गई थी।
संजू सैमसन ने किया था अनवील
दो स्टार वाली जर्सी को संजू सैमसन ने तब अनवील किया था, जब खिलाड़ी बारबाडोस से भारत वापस आए। यही वजह है कि पुरानी जर्सी पर 2 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बावजूद दो स्टार नहीं हैं। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि अगली श्रृंखला से जर्सी पर दो स्टार होंगे। यानी श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम दो स्टार वाली जर्सी पहनकर उतर सकती है।
टीम इंडिया की शानदार गेंदबाजी
टीम इंडिया ने पहले टी-20 मैच में गेंदबाजी करने का फैसला लिया। भारतीय टीम की ओर से तीन खिलाड़ियों ने टी-20 डेब्यू किया। जिसमें रियान पराग, अभिषेक शर्मा और ध्रुव जुरेल के नाम शामिल हैं। टीम इंडिया ने पहले गेंदबाजी करते हुए जिम्बाब्वे को सिर्फ 115 रन पर ही रोक दिया। रवि बिश्नोई ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 2 मेडन ओवर डाल 4 विकेट चटकाए। उन्होंने महज 13 रन दिए। जबकि मुकेश कुमार और आवेश खान ने एक-एक विकेट चटकाया। वाशिंगटन सुंदर ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट झटके।
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: मुकेश कुमार ने पहली ही गेंद पर उगली आग, हवा में गुलाटियां मारने लगा लेग स्टंप, देखें वीडियो
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: इस ट्रिक से फ्री में देख पाएंगे भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के मैच, यहां जानें पूरा प्रॉसेस
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
7 mins agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
48 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
1 hr agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines