IND vs ZIM Team India Record: भारतीय टीम का टी-20 वर्ल्ड कप के बाद भी जलवा जारी है। बुधवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए तीसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में टीम इंडिया ने 23 रन से शानदार जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 182 रन बनाए। जिसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 6 विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी। इस मैच को जीतने के बाद टीम इंडिया ने टी-20 इंटरनेशनल में इतिहास रच दिया है।
टी-20 इंटरनेशनल में 150 मैच जीतने वाली दुनिया की पहली टीम
भारतीय टीम T20I में 150 मैच जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। भारतीय टीम के नाम 230 मैचों में 150 जीत दर्ज हो गई हैं। इस मामले में पाकिस्तान दूसरे स्थान पर है। पाकिस्तान ने 245 में से 142 मैचों में जीत दर्ज की हैं। न्यूजीलैंड ने 220 में से 111, ऑस्ट्रेलिया ने 195 में से 105, इंग्लैंड ने 192 में से 100 और साउथ अफ्रीका ने 185 में से 104 मैचों में जीत हासिल की है। टीम इंडिया का विनिंग परसेंटेज 65.21 का है। विनिंग परसेंटेज के मामले में युगांडा की टीम के पास शानदार आंकड़े हैं। युगांडा ने 95 में से 70 मैचों में जीत दर्ज की है। युगांडा का विनिंग परसेंटेज 73.68 का है।
टीम इंडिया ने लगातार 12 जीत की हैं दर्ज
टीम इंडिया टी-20 इंटरनेशनल में लगातार सबसे ज्यादा जीत के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर है। भारतीय टीम ने लगातार 12 जीत दर्ज की हैं। वहीं टी-20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा रनों की जीत 168 रन से दर्ज की थी। ये जीत न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले साल फरवरी में 168 रनों से आई थी। टीम इंडिया ने 100 रन से ज्यादा की पांच जीत दर्ज की हैं।
क्या रहा मैच का हाल
तीसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 182 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 27 गेंदों में 4 चौके-2 छक्के ठोक 36, कप्तान शुभमन गिल ने 49 गेंदों में 7 चौके-3 छक्के जड़कर 66, अभिषेक शर्मा ने 9 गेंदों में 1 चौका जमाकर 10, रुतुराज गायकवाड़ ने 28 गेंदों में 4 चौके-3 छक्के ठोक 49 और संजू सैमसन ने 7 गेंदों में 2 चौके ठोक 12 रन बनाए। जिसका पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी। इस तरह टीम इंडिया ने ये मुकाबला 23 रन से जीत लिया। गेंदबाजी में वाशिंगटन सुंदर ने 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट झटके। आवेश खान ने 4 ओवर में 39 रन देकर 2 और खलील अहमद को 4 ओवर में 15 रन देकर एक विकेट निकाला।
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: सुपरमैन! रवि बिश्नोई का ये कैच नहीं देखा तो क्या देखा? हवा में उड़कर बॉल पर मारा झपट्टा, देखें वीडियो
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: शुभमन गिल के फैसले पर उठे सवाल, नंबर-3 पर फ्लॉप रहा शतकवीर बल्लेबाज
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: ये कैसा डेब्यू? बिना बल्लेबाजी किए बाहर हो गया ये प्लेयर
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के नए गेंदबाजी कोच के लिए 3 बड़े दावेदार, जानें किसकी खुल सकती है किस्मत?
ये भी पढ़ें: बिना वर्ल्ड कप खेले रिंकू सिंह की लग गई ‘लॉटरी’, पांड्या को हुआ नुकसान
ये भी पढ़ें:- नए हेड कोच गौतम गंभीर के सामने 3 बड़े चैलेंज, अब कौन होगा नया कप्तान?
संबंधित खबरें
भारत ने 4 विकेट से जीता पहला मुकाबला, संजू सैमसन बने जीत के हीरो
12 mins agoग्लेन फिलिप्स का तूफान, टीम इंडिया के खिलाफ 1430 दिन बाद कर दिखाया कमाल
39 mins agoIND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार ने 88 मैच बाद की ये गलती, खत्म हुआ बरसों पुराना
1 hr agoभुवनेश्वर ने कमबैक मैच में रचा इतिहास, तोड़ा टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoअर्शदीप ने T20I क्रिकेट में पूरा किया खास 'शतक', एलीट क्लब में हुई एंट्री
3 hrs agoऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में मचा हड़कंप, मेगन शूट पर लगा 2 मैचों का बैन
3 hrs agoभारत ने जीता 17वां गोल्ड मेडल, शीतल ने तीरंदाजी में किया कमाल
3 hrs agoभुवनेश्वर की वापसी पर रोहित शर्मा का पहला रिएक्शन, अक्षय खन्ना से की तुलना
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I के लिए भारत की प्लेइंग-11 का ऐलान
4 hrs agoभारत ने पहले टी20 में न्यूजीलैंड को चटाई धूल, चेज किया सबसे बड़ा लक्ष्य
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines