IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी20 क्रिकेट सीरीज के पहले ही मैच में युवा सितारों से सजी भारतीय टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। मैच में भारतीय टीम के खिलाड़ी जिम्बाब्वे के खिलाफ संघर्ष करते हुए नजर आए। टीम इंडिया के खिलाड़ी पूरे मैच में गलती करते रहे और अंत में उन्हें इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा। नतीजे में टीम को 13 रन से हार का सामना करना पड़ा। टीम के खिलाड़ियों में अनुभव की भारी कमी नजर आई। पांच मैचों की टी20 सीरीज में जिम्बाब्वे ने 1-0 से बढ़त बना ली है। अब टीम इंडिया को सीरीज में वापसी करने के लिए अपने पिछले मैचों की गलतियों को सुधारना होगा।
ओवर कॉन्फिडेंस
टीम इंडिया में ज्यादातर खिलाड़ियों के पास अनुभव की भारी कमी है। लेकिन इन खिलाड़ियों में अति आत्मविश्वास भी नजर आ रहा है। मैच के दौरान ऐसा लग भी रहा था कि जिम्बाब्वे के खिलाफ इस मैच के लिए टीम इंडिया की तैयारी अधूरी है। मेजबान टीम और उसके घरेलू मैदान पर उसकी क्या मजबूती है इस पर भी टीम ने ज्यादा होमवर्क नहीं किया। 116 रन के टॉर्गेट को भी टीम ने हल्के में ले लिया और पिच पर समय गुजारने के बजाय बड़े शॉट खेलकर रन बनाने की कोशिश में लगातार विकेट खोते रहे। टॉर्गेट को देखते हुए सिंगल-डबल से भी रन जुटाकर मैच को जीता जा सकता था।
अनुभव की कमी
हरारे की पिच पर गेंद बल्ले पर ठीक तरह से आ नहीं रही थी। यही वजह है कि पूरे मैच में केवल 2 ही छक्के लगे। एक छक्का वाशिंगटन सुंदर के बल्ले से आया तो दूसरा छक्का जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जड़ा। इसके बावजूद भारतीय टीम के बल्लेबाज हवाई शॉट खेलते रहे। इससे ये स्पष्ट है कि अनुभव की कमी इन बल्लेबाजों में साफतौर पर नजर आई। बल्लेबाज अगर पिच पर कुछ देर रुकते और सिंगल-डबल से भी स्ट्राइक बदलते तो मैच का परिणाम कुछ और ही होता। भारतीय टीम को अंतिम 10 ओवर में 70 के आसपास रन बनाने थे लेकिन बल्लेबाज पिच पर समय बिताने के बजाय बड़े शॉट ही खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवाते रहे। एक छोर पर वॉशिंगटन सुंदर अच्छा खेल रहे थे लेकिन उन्हें स्ट्राइक देने के बजाय दूसरी छोर पर पुछल्ले बल्लेबाज भी हवाई शॉट खेलते हुए अपना विकेट गंवाते रहे।
खराब गेंदबाजी
जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी पूरी तरह से ध्वस्त रही। लेकिन टीम की गेंदबाजी में भी अनुभव की कमी नजर आई। भारतीय टीम के गेंदबाजों ने एक समय जिम्बाब्वे के 90 रन पर 9 विकेट गिरा दिए थे। लेकिन अंतिम विकेट गेंदबाजों को नहीं मिल सका। आखिरी जोड़ी के रूप में मैडांडे और चतारा ने 25 रन की पार्टनरशिप कर ली और टीम का स्कोर 115 रन तक पहुंचा दिया। यही 25 रन टीम इंडिया के बल्लेबाजों को भारी पड़ गए।
ये भी पढ़ें:- IND Vs ZIM: टीम इंडिया की हार पर सोशल मीडिया पर भड़के फैंस, लिखा-क्या यही है भविष्य
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: पाकिस्तान चैंपियंस ने इंडिया चैंपियंस को हराया, संघर्ष करते नजर आए बल्लेबाज
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
18 mins agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
25 mins agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
44 mins agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
1 hr agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
2 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
2 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
3 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines