IND vs ZIM Shubman Gill: टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में मिली हार का बदला दूसरे ही टी-20 मैच में ले लिया। पहले टी-20 मैच में शर्मनाक प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम ने दूसरे मैच में हैरान कर देने वाला प्रदर्शन किया। टीम इंडिया ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 234 रन का बड़ा स्कोर बनाया। जिसका पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 18.4 ओवर में 134 रन ही बना सकी और 100 रन से मुकाबला हार गई। इस शानदार जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल बेहद खुश नजर आए।
कल तक दबाव नहीं झेल पा रहे थे
गिल ने मैच के बाद कहा- आज मैं बहुत खुश हूं। टीम इंडिया का जीत की लय में वापस आना काफी शानदार रहा। गिल ने आगे कहा कि पावरप्ले में बल्लेबाजी आसान नहीं थी। पावरप्ले में गेंद इधर-उधर घूम रही थी, लेकिन रुतुराज गायकवाड़ और अभिषेक शर्मा ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, वो काबिले-तारीफ है। कल तक हमारी युवा टीम दबाव नहीं झेल पा रही थी। कई खिलाड़ी इंटरनेशनल लेवल के लिए नए हैं, लेकिन आज जिस तरह से टीम ने प्रदर्शन किया, ये काफी अच्छा रहा।
‘हम पहले ही जानते थे आज क्या होने वाला है’
गिल ने आगे कहा- मेरा मानना है कि पहले मैच में दबाव होना अच्छा था। आज हम जानते थे कि क्या होने वाला है। मैं उम्मीद करता हूं कि बल्लेबाज आने वाले मैचों में इसी तरह अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हमें अभी तीन मैच खेलने हैं और उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: टीम इंडिया की धमाकेदार जीत के 7 हीरो, 24 घंटे में पलट दिया नजारा
रिकॉर्डतोड़ जीत
भारत की 100 रनों से जीत हरारे में टीम इंडिया की अब तक की सबसे बड़ी जीत रही। इससे पहले जिम्बाब्वे की टीम ऑस्ट्रेलिया से भी 2018 में 100 रन से हार गई थी। हरारे में भारतीय टीम की ओर से जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया गया ये सबसे बड़ा टी-20 इंटरनेशनल स्कोर रहा।
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: रिंकू सिंह का तूफान देख सूर्यकुमार यादव गदगद, खास अंदाज में कही बड़ी बात
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: अभिषेक शर्मा का हाहाकार, शतक ठोक रचा इतिहास
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान के चीफ सिलेक्टर की गजब बेइज्जती! टपका दिया लड्डू कैच
संबंधित खबरें
मोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
1 min agoLIVE: हार के बाद पलटवार करेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
21 mins agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
47 mins agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
1 hr agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
1 hr agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
1 hr agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
2 hrs agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines