Jasprit Bumrah Made History: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दिल्ली में दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत हो गई है. जसप्रीत बुमराह ने इस मैच का हिस्सा बनते ही इतिहास के पन्नों पर अपना नाम दर्ज करा लिया है. बुमराह मौजूदा समय में भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के सबसे घातक तेज गेंदबाज हैं. वो मुश्किल स्थिति में टीम को जीत दिलाने के लिए जाने जाते हैं. अब बुमराह पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने टीम इंडिया के लिए सभी फॉर्मेट में 50 मैच खेले हैं.
जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास
जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए 50 टेस्ट पूरे कर लिए हैं. वो वनडे और टी20 क्रिकेट में भारत के लिए 50 से ज्यादा मैच पहले ही खेल चुके थे. वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच का हिस्सा बनते ही जसप्रीत भारत के पहले तेज गेंदबाज बने हैं, जो सभी तीन फॉर्मेट में 50-50 मैच खेल चुके हैं. टीम इंडिया के लिए जहीर खान, इशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और उमेश यादव समेत कई सारे शानदार गेंदबाज टेस्ट, वनडे और टी20, तीनों फॉर्मेट खेले हैं लेकिन सभी में उनके 50 मैच पूरे नहीं हुए थे. बुमराह को इस कारनामे के लिए हमेशा याद रखा जाएगा.
ये भी पढ़ें:- 2027 वर्ल्ड कप में खेल सकते हैं रोहित-विराट, BCCI ने बता दिया फ्यूचर प्लान!
एमएस धोनी, विराट कोहली समेत दिग्गजों में नाम शुमार
भारत के लिए अब तक टेस्ट, वनडे और टी20 अंतर्राष्ट्रीय में सिर्फ 6 ऐसे खिलाड़ी थे, जिन्होंने 50-50 मैच खेले थे. अब जसप्रीत बुमराह का नाम भी उनमें जुड़ गया है. नीचे पूरी लिस्ट है:
- एमएस धोनी
- विराट कोहली
- रवींद्र जडेजा
- रविचंद्रन अश्विन
- रोहित शर्मा
- केएल राहुल
- जसप्रीत बुमराह
जसप्रीत बुमराह के अंतर्राष्ट्रीय स्टैट्स
जसप्रीत बुमराह ने जनवरी 2016 में भारत के लिए अपना डेब्यू किया था. इसके बाद से अब तक वो सभी फॉर्मेट मिलाकर 467 विकेट झटक चुके हैं. नीचे उनके स्टैट्स हैं:
| प्रारूप | मैच | गेंद | विकेट | बेस्ट प्रदर्शन | एवरेज | इकोनॉमी | 5 विकेट हॉल |
| टेस्ट | 49 | 9468 | 222 | 6/27 | 19.81 | 2.78 | 15 |
| वनडे | 89 | 4580 | 149 | 6/19 | 23.55 | 4.59 | 2 |
| T20I | 75 | 1618 | 96 | 3/7 | 17.85 | 6.35 | 0 |
ये भी पढ़ें:- जीती हुई बाजी हारी टीम इंडिया तो कप्तान कौर का फूटा गुस्सा, इन खिलाड़ियों की लगाई क्लास!
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
11 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines