Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में टीम इंडिया ने जीत के साथ शानदार आगाज किया है। टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में यूएई को 9 विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल किया। इस मैच में टीम इंडिया ने टी20 इतिहास की अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की, लेकिन इस मैच में भारतीय टीम इंग्लैंड के एक वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ सकती थी। फिलहाल टीम इंडिया टी20 इतिहास में सबसे बड़ी हासिल करने वाली वर्ल्ड की दूसरी टीम बन गई है और इंग्लैंड अभी भी टॉप पर बनी हुई है।
वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से चूकी टीम इंडिया
टी20 क्रिकेट में गेंदों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत हासिल करने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है। इंग्लैंड ने साल 2024 में ओमान के खिलाफ 101 गेंद शेष रहते जीत हासिल कर ली थी। इंग्लैंड का ये टी20 इतिहास का वर्ल्ड रिकॉर्ड अभी तक अटूट है। हालांकि टीम इंडिया इस रिकॉर्ड को यूएई के साथ खेले गए मैच में तोड़ सकती थी। अगर भारतीय टीम यूएई के खिलाफ 3 ओवर में मैच को जीत लेती तो इंग्लैंड का ये वर्ल्ड ध्वस्त हो जाता है। टीम इंडिया ने 93 गेंद शेष रहते ये जीत हासिल की।
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025: डेढ साल बाद मिला टीम इंडिया में मौका, POTM जीतकर मचा दिया तहलका
टीम इंडिया ने 4.3 ओवर में जीता था मैच
इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद यूएई ने बल्लेबाजी करते हुए महज 57 रन बनाए थे। यूएई की टीम 13.1 ओवर में ही सिमट गई थी। टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए थे, इसके अलावा शिवम दुबे ने 3 विकेट हासिल किए थे।
इसके बाद भारतीय टीम ने 58 रन के आसान से लक्ष्य को 4.3 ओवर में महज 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली थी। जिसमें 2 चौके और 3 छक्के शामिल थे। इसके अलावा शुभमन गिल ने नाबाद 20 और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 7 रनों की पारी खेली थी।
ये भी पढ़ें:-कप्तान हो तो ऐसा… Asia Cup 2025 के पहले ही मैच में छा गए सूर्यकुमार यादव, जीत के साथ किया धमाका
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
6 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
7 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
7 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
8 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
8 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
9 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
10 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
10 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines