IND vs SL Super Over Rules: भारत-श्रीलंका के बीच पल्लेकेले में खेला गया तीसरा टी-20 मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा। पहले दोनों टीमों के बीच स्कोर बराबर होने के कारण मुकाबला टाई रहा। फिर मैच का नतीजा सुपर ओवर में निकला। जिसमें टीम इंडिया ने पहली ही बॉल पर शानदार जीत दर्ज की। सुपर ओवर में श्रीलंका के दो ही विकेट आउट होने के बाद ही पारी खत्म हो गई। कुसल परेरा और पथुम निसांका को वाशिंगटन सुंदर ने डक पर आउट किया। कुसल मेंडिस एक रन बना पाए और एक बॉल एक्स्ट्रा गई तो सुपर ओवर में कुल 2 रन बने। जिसके जवाब में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहली ही बॉल पर चौका ठोक मैच जिता दिया। अब सवाल ये कि सुपर ओवर में श्रीलंका का तीसरा विकेट बल्लेबाजी करने क्यों नहीं आया, जबकि उसके पास तीन गेंदें बाकी थीं। आइए जानते हैं इसका क्या नियम है…
दूसरा विकेट गिरने पर मान लिया जाता है पूरा ओवर
सुपर ओवर के नियम के मुताबिक, यदि किसी टीम के 2 खिलाड़ी सुपर ओवर में आउट हो जाते हैं तो उस टीम की पारी खत्म मानी जाती है। नियम के अनुसार, दूसरा विकेट गिरने पर ओवर पूरा माना जाता है। यही वजह रही कि श्रीलंका के पास 8 विकेट होते हुए भी तीसरा बल्लेबाज खेलने नहीं आया।
गेंदबाज को नहीं मिलता दूसरा मौका
दूसरी ओर अगर सुपर ओवर बराबरी पर खत्म होता है तो आगे भी सुपर ओवर तब तक खेले जाते हैं, जब तक परिणाम न निकले। इसी तरह एक गेंदबाज को दूसरे सुपर ओवर में गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिलता। सुपर ओवर में आउट होने वाला बल्लेबाज भी दोबारा बल्लेबाजी नहीं कर सकता। अगर बल्लेबाज नाबाद रहता है तो वह बल्लेबाजी कर सकता है।
मिलता है एक-एक रिव्यू
इसी तरह अगर कोई बल्लेबाज पहले सुपर ओवर में आउट या रिटायर्ड आउट हो जाता है, तो वह अगले सुपर ओवर में फिर से बल्लेबाजी करने नहीं आ सकता। नियम के अनुसार, पहले बल्लेबाजी करने वो टीम आती है, जिसने मूल मैच में बाद में बल्लेबाजी की हुई होती है। सुपर ओवर में दोनों टीमों को एक-एक रिव्यू भी दिया जाता है। बहरहाल, इस मैच में पहली बार टी-20 में रिंकू सिंह और सूर्यकुमार यादव की गेंदबाजी देखने को मिली। जिसमें दोनों ने 2-2 विकेट चटकाकर मैच का पासा ही पलट दिया। सीरीज में जीत के बाद टीम इंडिया की निगाहें वनडे सीरीज में भी जीत पर होंगी। जिसकी शुरुआत 2 अगस्त से हो रही है। वनडे के कप्तान रोहित शर्मा होंगे। इसमें विराट कोहली भी खेलते नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें: Video: लास्ट बॉल पर छक्का ठोक ‘पागल’ हो गया बल्लेबाज, जश्न में फेंका बल्ला, अंपायर को लग गई चोट
ये भी पढ़ें: क्रिकेट में तहलका मचाने आ रहे राहुल द्रविड़ के दोनों बेटे, एक कप्तान, तो दूसरा T20 में जलवा दिखाने को तैयार
ये भी पढ़ें: पेरिस ओलंपिक में एक और पदक बस एक कदम दूर, लवलीना रच सकती हैं इतिहास
ये भी पढ़ें: ‘मैं कप्तान नहीं बनना चाहता’ श्रीलंका से टी20 सीरीज जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने दिया बयान
ये भी पढ़ें: IND Vs SL 3rd T20: सूर्यकुमार यादव का खुलासा, रिंकू सिंह को क्यों दिया 19वां ओवर
ये भी पढ़ें: श्रीलंका को भारत के मिस्ट्री गेंदबाजों ने चटाई धूल, करिअर के पहले ओवर में ही पलटी बाजी
संबंधित खबरें
ईशान किशन की नंबर-1 रैंकिंग पर खतरा, अभिषेक शर्मा छीन सकते हैं ताज
2 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
28 mins agoइंडिया ए के इन 5 खिलाड़ियों ने दूसरी पारी में कराया कमबैक
50 mins agoसारांश जैन की फिरकी का चला जादू, 7 विकेट लेकर बिहार को 99 रन पर किया ढेर
1 hr agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें IND vs NZ तीसरा T20I? जानें तरीका
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर आई बड़ी अपडेट
2 hrs agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
2 hrs ago2 मैचों में फ्लॉप होने के बाद भी भुवनेश्वर कुमार होंगे प्लेइंग 11 का हिस्सा
3 hrs agoईशान फिर बाहर, तीसरे T20I में वैभव को मिलेगा मौका? भारत के पास ये 3 विकल्प
4 hrs agoरोहित शर्मा कर सकते हैं MI की कप्तानी, पूर्व क्रिकेटर की बड़ी भविष्यवाणी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines