हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SL: टीम इंडिया की 'इस गलती' के बावजूद सूर्या की सूझबूझ ने जिताया मैच, कप्तानी हो तो ऐसी!

IND vs SL Suryakumar Yadav Captaincy: श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद सूर्यकुमार यादव की कप्तानी की तारीफ हो रही है। सूर्या ने ऐसे मोमेंट से मैच जिताया, जब भारत का जीतना काफी मुश्किल लग रहा है।

विज्ञापन
Suryakumar Yadav

IND vs SL Suryakumar Yadav Captaincy: टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में शानदार जीत दर्ज की। ये रोमांचक मुकाबला कई मायनों में खास रहा। कप्तान सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह टी-20 इंटरनेशनल में पहली बार गेंदबाजी करने आए और दोनों ने दो-दो विकेट चटकाए। इसके बाद मुकाबला सुपर ओवर तक गया और इसमें भारतीय टीम ने जीत दर्ज की। इसी के साथ टीम इंडिया ने टी-20 सीरीज में 3-0 से श्रीलंका का सूपड़ा साफ कर दिया। इस सीरीज में जीत के बाद सूर्यकुमार यादव की कप्तानी की तारीफ हो रही है। खास बात यह है कि तीसरे मैच में टीम इंडिया से ऐसे समय में एक बड़ी चूक हो गई, जिसका खामियाजा भारत को उठाना पड़ सकता था, लेकिन सूर्या की सूझबूझ ने मैच का पासा ही पलट दिया।

टीम इंडिया से क्या हुई गलती? 

दरअसल, रिंकू सिंह के 19वां ओवर फेंकने के बाद अंपायर ने टीम इंडिया पर स्लो ओवर रेट पेनल्टी लगाई। भारतीय टीम तय समय में ओवर पूरे नहीं कर सकी। इस वजह से टीम को इसका खामियाजा उठाना पड़ा। अंपायर ने सजा के तौर पर भारतीय टीम के सिर्फ 4 खिलाड़ियों को सर्कल से बाहर रहने की अनुमति दी। यानी सर्कल के बाहर पांच के बजाय चार ही खिलाड़ी रह सकते थे।

कामिंदु मेंडिस खा गए मात

ऐसे में उस मोमेंट पर एक फील्डर का अंदर आना टीम इंडिया के लिए बड़ा नुकसान कर सकता था, लेकिन सूर्यकुमार यादव की सूझबूझ ने श्रीलंका के जबड़े से मैच निकाल लिया। उन्होंने ऐसी फील्डिंग सजाई, जिस पर दूसरी गेंद पर कामिंदु मेंडिस मात खा गए। मेंडिस ने रिवर्स स्वीप लगाकर बॉल को स्क्वेयर के ऊपर से बाउंड्री पार कराने की कोशिश की, लेकिन यहां खड़े फील्डर रिंकू सिंह ने शानदार कैच पकड़ उन्हें पवेलियन रवाना कर दिया। इसके बाद अगली गेंद पर सूर्या ओवर द विकेट गेंदबाजी करने आए। उन्होंने अपनी स्पिन पर महीश थीक्षाना को चकमा दिया, जिस पर थीक्षाना लेग की ओर शॉट लगाने के चक्कर में संजू सैमसन को कैच थमा बैठे। इस तरह सूर्या ने दो गेंदों में दो विकेट चटकाकर कमाल कर दिया। अगली तीन गेंदों में श्रीलंका के बल्लेबाज 5 रन बना पाए। जिससे मुकाबला टाई होकर सुपर ओवर में पहुंच गया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका का तीसरा बल्लेबाज खेलने क्यों नहीं आया? जानें सुपर ओवर के ये अनोखे नियम 

ये भी पढ़ें: Video: लास्ट बॉल पर छक्का ठोक ‘पागल’ हो गया बल्लेबाज, जश्न में फेंका बल्ला, अंपायर को लग गई चोट 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: क्रिकेट में तहलका मचाने आ रहे राहुल द्रविड़ के दोनों बेटे, एक कप्तान, तो दूसरा T20 में जलवा दिखाने को तैयार 

ये भी पढ़ें: पेरिस ओलंप‍िक में एक और पदक बस एक कदम दूर, लवलीना रच सकती हैं इत‍िहास 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ‘मैं कप्तान नहीं बनना चाहता’ श्रीलंका से टी20 सीरीज जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने दिया बयान

ये भी पढ़ें: IND Vs SL 3rd T20: सूर्यकुमार यादव का खुलासा, रिंकू सिंह को क्यों दिया 19वां ओवर

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: श्रीलंका को भारत के मिस्ट्री गेंदबाजों ने चटाई धूल, करिअर के पहले ओवर में ही पलटी बाजी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola