हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs SL: सूर्यकुमार यादव क्यों बने कप्तान की चॉइस? हार्दिक पांड्या की फिटनेस नहीं, ये है वजह

IND vs SL Suryakumar Yadav Hardik Pandya: भारतीय टीम के स्क्वाड का ऐलान जल्द ही किया जाएगा। कहा जा रहा है कि हार्दिक पांड्या की जगह सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव को बनाया जा सकता है श्रीलंका दौरे पर कप्तान।

IND vs SL Suryakumar Yadav Hardik Pandya: श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा किसी भी वक्त की जा सकती है। 27 जुलाई से शुरू हो रहे इस दौरे के लिए कप्तान के रूप में कई नाम सामने आए हैं। दरअसल, रोहित शर्मा ने टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया है। उनके स्थान पर कप्तान की तलाश जारी है। उप-कप्तान हार्दिक पांड्या रोहित के बाद सबसे बड़े दावेदार बने हुए थे, लेकिन अब कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया जा सकता है। सूर्या का नाम अचानक चर्चा में क्यों आया और वे कप्तानी के दावेदार कैसे बन गए। आइए जानते हैं…

हार्दिक पांड्या की फिटनेस को लेकर इश्यूज नहीं 

दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हार्दिक पांड्या की फिटेनस को लेकर कुछ इश्यूज हैं, जिसकी वजह से उन्होंने श्रीलंका दौरे पर वनडे सीरीज से रेस्ट लेने का फैसला लिया है। पिछले साल वह फिटनेस को लेकर कई मैच मिस कर चुके हैं, लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप में उन्हें कोई समस्या नहीं थी। ऐसे में अब जो दावा सामने आया है, उसमें कहा जा रहा है कि हार्दिक पांड्या को फिटनेस की कोई दिक्कत नहीं है, बल्कि वे व्यक्तिगत कारणों से वनडे सीरीज में हिस्सा नहीं जाना चाहते।

सूर्या लंबे समय तक बने रहेंगे कप्तान 

ये भी पता चला है कि टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने हार्दिक पांड्या से कप्तानी में बदलाव के बारे में बात की है। संभवतया पांड्या को सूर्यकुमार यादव के लंबे समय तक कप्तान रहने के बारे में बता दिया गया है।

पूरी तरह से फिट हैं हार्दिक पांड्या 

बीसीसीआई के एक सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई से कहा- “हार्दिक पांड्या पूरी तरह से फिट हैं और तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए उपलब्ध हैं। उन्होंने वनडे सीरीज से निजी कारणों से ब्रेक लेने का फैसला लिया है। इस बात की पूरी संभावना है कि सूर्यकुमार न केवल श्रीलंका सीरीज, बल्कि टी-20 वर्ल्ड कप 2026 तक टीम के संभावित कप्तान होंगे।”

ये भी पढ़ें: Video: कब तक टीम इंडिया की जर्सी में नजर आएंगे मोहम्मद शमी? सामने आया ये बड़ा अपडेट 

ये भी पढ़ें:- IND vs SL: रोहित शर्मा की वापसी पर बड़ा अपडेट, फैंस को मिलने वाली है…

ये भी पढ़ें:- IND vs SL: श्रीलंका दौरे पर ODI और T20I में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया, सामने आया बड़ा अपडेट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें