IND vs SL Cricket Series: भारत और श्रीलंका के बीच 27 जुलाई से 3 मैचों की टी20 क्रिकेट सीरीज शुरू होने जा रही है। इस सीरीज के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने टी20 क्रिकेट टीम के उपकप्तान रहे चरिथ असलांका को टीम का नया कप्तान बनाया है। वहीं, टी20 क्रिकेट टीम में एक खिलाड़ी की 2 साल के बाद वापसी हुई है। इस दिग्गज खिलाड़ी को टीम में अनुभवी खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया है।
कौन है ये दिग्गज खिलाड़ी
श्रीलंका की टी20 क्रिकेट टीम में 2 साल के बाद वापसी करने वाले ये खिलाड़ी दिनेश चांदीमल हैं। दिनेश चांदीमल की उम्र 34 वर्ष है। उन्होंने श्रीलंका के लिए आखिरी बार 2022 में टी20 मैच खेला था। दिनेश चांदीमल ने श्रीलंका के लिए कुल 68 टी20 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 103 की स्ट्राइक से कुल 1062 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर नाबाद 66 रन का है। इन 68 मैचों में दिनेश चांदीमल ने 6 अर्धशतक लगाए हैं।
लंका प्रीमियर लीग में किया बेहतरीन प्रदर्शन
दिनेश चांदीमल को हाल ही में संपन्न हुए लंका प्रीमियर लीग में बेहतरीन प्रदर्शन करने का इनाम मिला है। दिनेश चंदीमल ने लंका प्रीमियर लीग में अपनी टीम के लिए ओपनिंग करते हुए 8 मैचों में 168 की स्ट्राइक से 287 रन बनाए हैं। इसी प्रदर्शन की वजह से उन्हें एंजेलो मैथ्यूज की जगह टीम में चुना गया है।
भारत के खिलाफ कैसा है प्रदर्शन
दिनेश चांदीमल ने भारत के खिलाफ अब तक कुल 9 टी20 मैच खेला है। इसमें उन्होंने 91 की स्ट्राइक रेट से कुल 140 रन बनाए हैं। भारत के खिलाफ दिनेश चंदीमल का टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 35 रन का है।
ये भी पढ़ें:- हार्दिक पांड्या जब सूर्यकुमार यादव से मिले तो कैसा रहा रिएक्शन? सामने आया वीडियो
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: रोहित-विराट खेलेंगे तो बुमराह क्यों नहीं? सामने आई बड़ी वजह
ये भी पढ़ें: IND Vs SL: श्रीलंका ने T20 सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी
संबंधित खबरें
यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
1 hr agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
3 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
10 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
10 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
11 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
12 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
12 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines