IND vs SL Pallekele Stadium Average Score T20: भारत-श्रीलंका के बीच शनिवार को टी-20 सीरीज की शुरुआत होगी। सीरीज का पहला मैच पल्लेकेले के स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी तो वहीं श्रीलंका की कप्तानी चेरिथ असलांका करेंगे। टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज पर कब्जा जमाया है। अब भारतीय टीम सीनियर खिलाड़ियों के साथ इस जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। इस मैच में दोनों तरफ से ताबड़तोड़ रन बनने की उम्मीद की जा रही है। आइए आपको बताते हैं कि पल्लेकेले की पिच पर औसतन कितने रन बन सकते हैं।
पल्लेकेले में कितने बन सकते हैं रन?
पल्लेकेले की पिच को अच्छी बल्लेबाजी के लिए मुफीद माना जाता है। यहां 2016 से अब तक पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर करीब 180 के आसपास रहा है। इस मैदान पर पिछले 8 साल में 7 मैच खेले गए हैं। जानकारी के अनुसार, विकेट बल्लेबाजों के लिए अच्छा होगा, लेकिन यह तेज और स्पिन दोनों के लिए मददगार होगा।
श्रीलंका को एक के बाद एक लगे झटके
बता दें कि इस सीरीज से पहले श्रीलंका को एक के बाद एक कई झटके लग चुके हैं। शनिवार सुबह बिनुरा फर्नांडो को अस्पताल में एडमिट कराने की खबर सामने आई। उनकी जगह रमेश मेंडिस को स्टेंडबाय के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। वहीं चोट के चलते नुवान तुषारा और दुष्मंथा चमीरा को भी बाहर कर दिया गया है। गौरतलब है कि गौतम गंभीर के लिए हेड कोच के रूप में ये पहली टी-20 सीरीज होगी। वह हाल ही में टीम इंडिया के हेड कोच नियुक्त किए गए थे। टी-20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज में वह विराट कोहली के साथ नजर आएंगे। वनडे के कप्तान रोहित शर्मा होंगे।
श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद , मोहम्मद सिराज।
ये भी पढ़ें: IND Vs SL: फ्री में इस ट्रिक से देख सकेंगे भारत-श्रीलंका सीरीज के मैच, यहां जानें पूरी डिटेल
भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंका का स्क्वाड:
चेरिथ असलांका (कप्तान), दिनेश चांदीमल, अविष्का फर्नांडो, पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), वानिंदु हसरंगा, कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका, मथीशा पथिराना, महेश थीक्षाना, डुनिथ वेलालगे, चामिंडु विक्रमसिंघे, बिनुरा फर्नांडो (रमेश मेंडिस, स्टैंडबाय खिलाड़ी)
ये भी पढ़ें: केवल इंजन बदला है और बोगियां वही हैं, सूर्यकुमार यादव प्रेस कांफ्रेंस में हार्दिक पर क्या बोले?
ये भी पढ़ें: ‘भारतीय क्रिकेट टीम आए पाकिस्तान, हम अच्छे लोग हैं’ पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने की अपील
ये भी पढ़ें: एक गेंद पर 2 विकेट, क्रिकेट में क्या ऐसा संभव है?
ये भी पढ़ें: ‘हाय रे किस्मत’ पहले ही मैच में मिली बदनामी, तोड़ा क्रिकेट में 90 साल पुराना शर्मनाक रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें: मैदान पर हार्दिक ने पकड़ी सूर्यकुमार यादव की गर्दन, सामने आया गौतम गंभीर का रिएक्शन
संबंधित खबरें
IND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
10 mins ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
54 mins agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
1 hr agoअर्शदीप सिंह के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 2 विकेट लेते ही रच देंगे इतिहास
1 hr agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
1 hr agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
2 hrs agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
2 hrs agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
3 hrs agoहारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
4 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines