IND vs SL ODI Cricket Series: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे क्रिकेट सीरीज में आज दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। पहला मैच दोनों टीमों के बीच ड्रॉ रहा था। ऐसे में दोनों ही टीमें इस मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त बनाने की तैयारी में होंगे। इस बीच आइए जानते हैं आज कोलंबो में मौसम कैसा रहेगा और दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 किस तरह की होगी।
कैसा रहेगा मौसम
मौसम की वेबसाइट एक्यूवेदर के अनुसार दूसरे वनडे मैच में गरज के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान है। मैच धुलने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। कोलंबो में खेल शुरू होने से लगभग तीन घंटे पहले से ही 50 प्रतिशत से अधिक बारिश की संभावना है। राहत की बात ये है कि कोलंबो में जल निकासी की व्यवस्था बहुत अच्छी है और बारिश रुकने के तुरंत बाद खेल शुरू हो सकता है। हालांकि, पूरे दिन लगातार बारिश होने की उम्मीद है। अगर ये पूर्वानुमान सच होता है तो 50 ओवर का पूरा खेल कराना बहुत मुश्किल होगा। अगर लगातार बारिश होती है तो एक छोटा खेल भी मुश्किल होगा।
दूसरे वनडे मैच के लिए संभावित प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, शिवम दूबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह
श्रीलंका: अविष्का फर्नांडो, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानागे, डुनिथ वेलालेज, जेफरी वेंडरसे, अकिला धनंजय, महेश थीक्षाना और असिथा फर्नांडो
वनडे सीरीज के लिए घोषित टीम
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, ऋषभ पंत, खलील अहमद, रियान पराग और हर्षित राणा
श्रीलंका: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानाज, डुनिथ वेलालेज, अकिला धनंजय, मोहम्मद शिराज, असिथा फर्नांडो, जेफरी वांडरसे, चमिका करुणारत्ने, कामिंडु मेंडिस, निशान मदुष्का, महेश थीक्षाना और ईशान मलिंगा
ये भी पढ़ें: Paris Olympics में आज भारत का गोल्ड मेडल हो सकता है पक्का, यहां देखें आज का पूरा शेड्यूल
ये भी पढ़ें: IND vs SL दूसरे मैच से पहले ही श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, मैच विनर खिलाड़ी टीम से बाहर
ये भी पढ़ें: ICC ने पाकिस्तान के साथ कर दिया खेला, भारत का चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने का रास्ता हुआ साफ!
संबंधित खबरें
स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
41 mins agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
43 mins agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
1 hr agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
1 hr agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
2 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
2 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
2 hrs ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
3 hrs agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines