IND vs SL 1st ODI: भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच में कोलंबो में खेला गया। इस मैच के जरिए रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की। टी20 फॉर्मेट से रिटायर होने के बाद दोनों दिग्गजों एक बार फिर खेलते हुए नजर आए। मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जिसके जवाब में भारतीय टीम की सधी हुई गेंदबाजी देखने को मिली। हालांकि टीम इंडिया बल्लेबाजी में फ्लॉप नजर आई। वह 231 रन के लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी। भारतीय टीम 47.5 ओवर में 230 रन बनाकर ढेर हो गई। जिससे यह मुकाबला टाई हो गया।
भारत को मिला 231 रन का लक्ष्य
श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 230 रन बनाए। टीम इंडिया को जीत के लिए 231 रन का लक्ष्य मिला है। भारतीय टीम की ओर से अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने शानदार गेंदबाजी की। अर्शदीप ने 8 ओवर में 47 रन देकर 2 विकेट चटकाए। वहीं अक्षर पटेल ने 10 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट निकाले। मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर को एक-एक विकेट मिला। इस मैच में टीम इंडिया के उप-कप्तान शुभमन गिल भी गेंदबाजी करने आए। उन्होंने 1 ओवर किया। जिसमें 14 रन दिए।
भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी हुई। टीम इंडिया ने 7 ओवर में बिना विकेट खोए 55 रन बनाए, लेकिन इसके बाद टीम लड़खड़ा गई। टीम इंडिया को पहला झटका शुभमन गिल के रूप में लगा। वह महज 16 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अच्छी लय में नजर आ रहे कप्तान रोहित शर्मा 58 रन बनाकर लौट गए। फिर वाशिंगटन सुंदर भी 5 रन बनाकर आउट हो गए। टीम इंडिया के फैंस को इसके बाद विराट कोहली से उम्मीद थी, लेकिन वे 32 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद श्रेयस अय्यर भी 23 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद केएल राहुल 31 और अक्षर 33 रन बनाकर आउट हुए। फिर कुलदीप यादव भी 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
इसके बाद शिवम दुबे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया, लेकिन 48वें ओवर में वह चरिथ असलांका की गेंद पर मात खा गए। उन्होंने 24 गेंदों में 1 चौका-2 छक्के जड़कर 25 रन बनाए। उनके बाद अर्शदीप सिंह भी आउट हो गए। मोहम्मद सिराज 5 रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह ये मुकाबला बराबर रन बनने की वजह से टाई रहा।
इन खिलाड़ियों का डेब्यू
इस मैच में श्रीलंका के लिए मोहम्मद शिराज ने डेब्यू किया। जबकि टीम इंडिया ने ऋषभ पंत को मौका नहीं दिया। जबकि शिवम दुबे को मौका मिला। इस मैच में टीम इंडिया ने आखिरी टी 20 मैच खेले रियान पराग, खलील अहमद और हर्षित राणा को भी इस मैच में मौका नहीं दिया गया।
भारतीय टीम की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका (कप्तान), जनिथ लियानागे, वानिंदु हसरंगा, निथ वेल्लालागे, अकिला धनंजय, असिथा फर्नांडो, मोहम्मद शिराज
शुरू हुई चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी
इस सीरीज के साथ ही टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी की भी तैयारी शुरू कर देगी। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत को 9 मैच खेलने हैं। ऐसे में टीम इंडिया के लिए हर एक मैच जरूरी है। इसी वजह से इस सीरीज से पहले ब्रेक पर गए विराट कोहली और रोहित शर्मा को भी टीम में शामिल किया गया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: रोहित शर्मा अपने ही चहेते खिलाड़ी को कर सकते हैं बाहर, ये प्लेयर कर सकता है डेब्यू
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: ‘समय आ गया अब, नए कोच के साथ..’ BCCI ने शेयर किया रोहित शर्मा का धांसू Video
संबंधित खबरें
WPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
8 mins agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
50 mins agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
1 hr agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
2 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
2 hrs agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
2 hrs agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
3 hrs agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
3 hrs agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
4 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines