India vs South Africa 3rd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच शनिवार, 6 दिसंबर को विशाखापटत्तनम में खेला जाना है. फिलहाल सीरीज 1-1 से बराबरी पर है. टीम इंडिया ने पहला मैच 17 रन से जीता था, लेकिन दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट से वापसी कर ली और सीरीज बराबर हो गई. से में अब तीसरा वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला हो गया है और जो भी टीम इस मैच में जीत दर्ज करेगी वो सीरीज अपने नाम कर लेगी. ऐसे में कप्तान केएल राहुल अपनी बेस्ट प्लेइंग XI के साथ मैदान पर उतरेगी.
यशस्वी जायसवाल को मिलेगा एक और मौका!
विशाखापटत्तनम में होने वाले तीसरे वनडे मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग XI में बदलाव होने की संभावना न के बराबार है. भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने पहले वनडे में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 57 रन बनाए थे, लेकिन उनके साथ ओपन करने आए यशस्वी जायसवाल ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाए. इसके बावजूद, कप्तान केएल राहुल और टीम मैनेजमेंट उन्हें एक और मौका दे सकते हैं. यानी तीसरे मैच में भी यशस्वी रोहित के साथ ओपन करते दिख सकते है, तीसरे नंबर पर फिर से विराट कोहली धमाल मचाने मैदान पर उतरेंगे, जिन्होंने पिछले दो मैचों में बैक-टू-बैक शतक लगाए हैं और शानदार फॉर्म में हैं.
केएल राहुल संभालेंगे विकेटकीपिंग
चौथे नंबर पर ऋतुराज गायकवाड़ को मौका मिल सकता है. उन्होंने दूसरे वनडे में बेहतरीन 105 रनों की पारी खेली थी, जिसकी वजह से भारत एक बड़ा स्कोर खड़ा कर पाया पांचवे नंबर पर कप्तान केएल राहुल ही नजर आएंगे और विकेटकीपिंग भी वही संभालेंगे. ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को भी एक और मैच मिलने की उम्मीद है
ये भी पढ़ें- Rohit Sharma को बड़ा रिकॉर्ड बनाने के लिए जड़ना होगा एक और दोहरा शतक, विराट-धोनी की लिस्ट में हो जाएंगे शामिल
प्रसिद्ध कृष्णा और वॉशिंगटन सुंदर पर संकट
तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा दोनों वनडे मैचों में खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए और सिर्फ तीन विकेट ले सके वॉशिंगटन सुंदर भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं. ऐसे में दोनों की जगह तीसरे वनडे में खतरे में दिख रही है. सुंदर की जगह ध्रुव जुरेल को मौका मिल सकता है, जबकि प्रसिद्ध की जगह नितीश रेड्डी को शामिल किया जा सकता है तेज गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा के खेलने की पूरी संभावना है साथ ही स्पिन में कुलदीप यादव भी प्लेइंग XI में नजर आ सकते हैं
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI
केएल राहुल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव.
ये भी पढ़ें- IND vs SA: वाइजैग में लगेगा रनों का अंबार या गेंदबाज मचाएंगे हाहाकार, जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
23 mins agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 hr agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
1 hr agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
1 hr agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
2 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
3 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines