India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 14 नवंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. सीरीज का पहला टेस्ट कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया इस मुकाबले में शानदार जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेगी. वहीं, इस मैच की प्लेइंग XI में भारतीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल की जगह लगभग पक्की मानी जा रही है. ऋषभ पंत की वापसी के बावजूद जुरेल का पहले टेस्ट में खेलाना तय माना जा रहा है. हालांकि, जुरेल की प्लेइंग XI में एंट्री होने से किसी एक खिलाड़ी का पत्ता कट सकता है. इसको लेकर टीम इंडिया के कोच ने खुद बड़ा बयान दिया है.
कोलकाता टेस्ट में खेलेंगे ध्रुव जुरेल!
24 साल के ध्रुव जुरेल इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. जुरेल ने हाल ही में साउथ अफ्रीका ए खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट की दोनों पारियों में बैक टू बैक शतक लगाकर सुर्खियां बटोरी थी. उन्होंने पहली पारी में नाबाद 132 और दूसरी पारी में नाबाद 127 रन बनाए थे. इस शानदार के प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने कोलकाता टेस्ट के लिए भारतीय प्लेइंग XI में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली थी.
वहीं, अब टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने मैच से पहले जुरेल को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, “मैं बहुत हैरान रहूंगा, अगर इस हफ्ते होने वाले टेस्ट मैच में ध्रुव जुरेल और ऋषभ पंत नहीं खेलते हैं.” कोच के इस बयान से यह साफ तो हो गया है कि जुरेल कोलकाता टेस्ट में खेलते हुए नजर आएंगे. लेकिन अब सवाल उठता है कि अगर जुरेल को मौका मिलता है तो किस खिलाड़ी को बेंच पर बैठना होगा.
ये भी पढ़ें- CSK छोड़ने के लिए Ravindra Jadeja ने रखी अब नई शर्त! ऐसा होने पर ही राजस्थान के खेमे में होंगे शामिल
किसका कटेगा प्लेइंग XI से पत्ता?
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट की प्लेइंग XI में ध्रुव जुरेल की एंट्री से साई सुदर्शन और नीतिश कुमार रेड्डी में से किसी एक खिलाड़ी का पत्ता करना पक्का है. अगर जुरेल को नंबर-3 पर खिलाया जाता है तो सुदर्शन को बाहर बैठना पड़ सकता है. वहीं, अगर जुरेल को निचले क्रम में बल्लेबाजी करने के लिए प्लेइंग XI में शामिल किया जाता है तो नीतिश रेड्डी को बाहर किया जा सकता है. रिपोर्ट्स की मानें, तो नीतिश रेड्डी को बाहर बैठना पड़ सकता है. नीतिश वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें ज्यादा खेलने के मौके नहीं मिले.
पहले टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग XI
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.
ये भी पढ़ें- इस्लामाबाद विस्फोट के बाद मोहसिन नकवी ने उठाया बड़ा कदम, श्रीलंका टीम की सुरक्षा पर उठे थे सवाल
संबंधित खबरें
Asian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
31 mins agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
1 hr agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
2 hrs agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
2 hrs agoIND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
3 hrs agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
3 hrs agoभारत को एशियन गेम्स में मिला और एक और मेडल, नितेश सिवाच ने रेसलिंग में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
4 hrs agoIND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoAsian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को फिर चटाई धूल, 4-3 से रोमांचक जीत के साथ फाइनल में बनाई जगह
6 hrs agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines