India vs South Africa, R Ashwin: गुवाहाटी में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने चौथे दिन टी-ब्रेक तक 395 रन की बढ़त बना ली है और टीम इंडिया पर अब सीरीज हार का खतरा मंडरा रहा है. इसी बीच पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को लगता है कि भारतीय बल्लेबाज दूसरी पारी में वापसी कर सकते हैं, लेकिन उन्होंने फील्डिंग के दौरान खिलाड़ियों की बॉडी लैंग्वेज पर चिंता जताई है.
भारतीय खिलाड़ियों की बॉडी लैंग्वेज पर भड़के अश्विन
गुवाहाटी टेस्ट मैच के चौथे दिन भारतीय खिलाड़ियों की बॉडी लैंग्वेज देखकर पूर्व भारतीय स्पिनर अश्विन भड़क गए. अश्विन ने अपने एक्स अकाउंट पर ऋषभ पंत की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “मुझे उम्मीद है कि हम दूसरी पारी में वापसी कर पाएंगे, लेकिन मैदान पर बॉडी लैंग्वेज के संकेत…” साथ में उन्होंने टूटा हुआ दिल का इमोजी भी लगाया.
पहले सत्र में गिरे 3 विकेट
पहले सत्र में भारत साउथ अफ्रीका की ओपनिंग जोड़ तोड़ने में थोड़ा संघर्ष करता दिखा. हालांकि, रवींद्र जडेजा ने सलामी बल्लेबाज रयान रिकेल्टन को आउट करके टीम को बड़ी सफलता दिलाई. रिकेल्टन ने 64 गेंदों में 35 रन बनाए. दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 59 रन जोड़े. बाद में जडेजा ने मार्करम को भी शानदार गेंद से पवेलियन भेजा. मार्करम ने 84 गेंदों में 29 रन बनाए. वहीं, सत्र का तीसरा विकेट वाशिंगटन सुंदर ने लिया. टेम्बा बावुमा सिर्फ एक रन बनाकर सुंदर की गेंद पर नीतीश रेड्डी को लेग स्लिप पर कैच थमा बैठे.
ये भी पढ़ें- IND vs SA: गुवाहाटी टेस्ट में जीत के लिए टीम इंडिया को करना होगा चमत्कार, इतिहास में कभी नहीं हुआ ऐसा कारनामा
बल्लेबाजी में सिर्फ यशस्वी ने दम दिखाया
मैच की बात करें तो साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 489 रन का विशाल स्कोर बनाया. सेनुरन मुथुसामी ने शतक (109) जड़ा, वहीं मार्को यानसेन ने 93 रन की तेज पारी खेली. इस मैच में और पूरी सीरीज में भारत की ओर से अब तक सिर्फ यशस्वी जायसवाल ही अर्धशतक (58) लगा पाए हैं. कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट में भारत को सिर्फ 124 रन का लक्ष्य हासिल करना था, लेकिन तीन दिन में मैच हार गया. अगर दूसरा टेस्ट ड्रा भी हो जाता है, तो साउथ अफ्रीका सीरीज जीत जाएगा.
ये भी पढ़ें- भारत की बेटियों का कमाल! महिला कबड्डी टीम ने लगातार दूसरा वर्ल्ड कप जीतकर रचा इतिहास, PM मोदी ने दी बधाई
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
1 hr agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
2 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
2 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
3 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
3 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
4 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
5 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines